लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हो रहे सर्वे, सभी को चौकाने वाले हैं। जानें क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट

अभी तक चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान नहीं किया है। लेकिन उम्मीद लगायी जा रही है कि जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो जायेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में एक तरफ तो बीजेपी अपनी जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है और दूसरी ओर विपक्ष बीजेपी के विजयी रथ को रोकने की कोशिश में जुटा है।

दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में विपक्षी गठबंधन होने के बाबजूद अब तक हुए लोकसभा चुनाव के सर्वे में विपक्ष सभी जगह बीजेपी से पिछड़ता ही नजर आ रहा है

टाइम्स नाउ ईटीजी सर्वे की रिपोर्ट

हाल ही में हुए टाइम्स नाऊ ईटीजी सर्वे में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। सर्वे के अनुसार बीजेपी इस चुनाव में अपने दम पर ३०० से 328 सीटें जीत सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन की सबसे मजबूत पार्टी कांग्रेस इस चुनाव में 52 से 72 सीटें ही जीतती नजर आ रही है। ईटीजी के सर्वे के अनुसार इंडिया गठबंधन इस चुनाव में 104 सीटों पर ही जीतता नजर आ रहा है।

इंडिया टीवी सीएनएक्स का सर्वे

वहीं, इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में भी एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए 543 लोकसभा सीटों में से 378 सीटें जीत सकता है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडिया गठबंधन 98 सीटें जीत सकता है। हालांकि, इसमें तृणमूल को शामिल नहीं किया गया है। सर्वे के अनुसार बीजेपी अकेले 335 सीट जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर सिमटी सकती है।

मैटराइज सर्वे की रिपोर्ट

ज़ी न्यूज़ के मैटराइज सर्वे के अनुसार इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। सर्वे के अनुसार एनडीए को 377 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि इंडिया गठबंधन को 94 सीटों पर ही जीत मिल सकती है। इसके अलावा अन्य दलों को 72 सीटें मिलती दिख रही हैं।

मूड ऑफ़ नेशन सर्वे के अनुसार

इंडिया टुडे के मूड ऑफ़ नेशन सर्वे के अनुसार एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस सर्वे के अनुसार एनडीए 335 सीटों पर कब्ज़ा कर सरकार बनाता दिख रहा है। सर्वे में बीजेपी अपने दम पर 304 सीटें जीत सकती है। जबकि कांग्रेस को 71 सीटें मिलाने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों को 167 सीटें मिल सकती हैं।

अब तक हुए सर्वे की रिपोर्ट्स के अनुसार एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ 2024 में सरकार बनाती हुयी नजर आ रही है। इंडिया गठबंधन कहीं भी बीजेपी को चुनौती देता नहीं दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *