सीएम नितीश कुमार की डीजीपी और गृह विभाग के अधिकारीयों के साथ हुयी समीक्षा बैठक पर तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने डीजीपी और गृह विभाग के अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम ने अधिकारीयों को कड़े निर्देश किये। वहीँ इस बैठक को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर तंज कसा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ऐसी समीक्षा बैठक का क्या फायदा और औचित्य? जिसमें राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और एडीजी भी उपस्थित ना रहे हों।

तेजस्वी यादव ने सीएम पर साधा निशाना

समीक्षा बैठक को लेकर तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री हर बार उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने की सिर्फ औपचारिकता पूरी करते हैं। नीतीश जी का इकबाल यह है कि प्रदेश में ऐसी प्रत्येक समीक्षा बैठक के बाद अपराध में और अधिक वृद्धि होती है क्योंकि अधिकारी एवं अपराधी भी ऐसी आडंबरपूर्ण बैठकों की असलियत जानते हैं। अधिकारी भी जानते हैं कि जब विपक्ष का दबाव बढ़ता है तो दिखावे व फॉर्मेलिटी के लिए सीएम अचानक ऐसी बैठक बुला लेते हैं।”

उन्होंने आगे लिखा, “ऐसी समीक्षा बैठक का क्या फायदा और औचित्य जिसमें राज्य के डीजीपी, मुख्य सचिव और एडीजी भी उपस्थित ना रहे। शीर्षस्थ अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्शाती है कि विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री जी कितने गंभीर हैं एनडीए सरकार अपराधियों को संरक्षित एवं संपोषित कर बिहारवासियों की जान के साथ खेल रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *