लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में हुआ सर्वे, इस सर्वे में सीटों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

लोकसभा चुनाव को लेकर अगले कुछ दिनों में चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इसी के मद्देनजर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के साथ यूपी की सियासत में भी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूपी में बीजेपी से मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है।

लोकसभा की सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य में बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतारेगी। यूपी में बीजेपी के साथ अपना दल, राष्ट्रीय लोकदल, और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी चुनाव लड़ रही हैं। माना जा रहा है यूपी में बीजेपी पिछली दो बार की तरह ही प्रचंड जीत हासिल कर सकती है।

यूपी में लोकसभा की सीटों को लेकर हुआ सर्वे

यूपी में टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी ने एक सर्वे किया। इस सर्वे के चौकाने वाले परिणाम सामने आये। इस सर्वे के अनुसार एनडीए को लोकसभा चुनाव में यूपी में प्रचंड जीत मिल रही है। इस सर्वे के अनुसार एनडीए को यूपी में 80 में से 72 से 78 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं इंडिया गठबंधन को 2 से 6 सीटों पर जीत मिल सकती है और बीएसपी को 0 से 1 सीट मिल सकती है।

इस सर्वे से पहले इंडिया टुडे ने मून ऑफ़ द नेशन सर्वे किया था। उस सर्वे में एनडीए को 80 में से 72 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया था। इसके अलावा इंडिया गठबंधन को 8 सीटों पर और बीएसपी को शून्य सीट पर जीत का अनुमान लगाया गया था। उस सर्वे के समय राष्ट्रिय लोकदल इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी लेकिन अब राष्ट्रिय लोकदल एनडीए में शामिल हो गयी है।

2019 के चुनाव के परिणाम

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी एनडीए ने यूपी में शानदार जीत हासिल की थी। 2019 में एनडीए ने यूपी में 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने साथ में मिलकर चुनाव लड़ा था। उस समय समाजवादी पार्टी ने 5 सीटों पर जबकि बहुजन समाज पार्टी ने 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस को 1 ही सीट मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *