साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन के घर पर हुयी तोड़फोड़, बच्चों को छोड़ना पड़ा घर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर पर रविवार को प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। जिसके कारण उनके बच्चों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन के बच्चे अल्लू अरहा और अल्लू अयान परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अपने घर से बाहर निकलकर कार में बैठते हैं। वहीं इस दौरान मीडिया ने गाड़ी को घेर लिया तो अंदर बैठी एक्टर की बेटी अरहा काफी परेशान नजर आईं। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन के बच्चों को उनके दादाजी के घर शिफ्ट किया गया है।

दरअसल संध्या थिएटर में हुई भगदड़ में महिला की मौत के बाद न्याय की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित घर पर हंगामा किया। स्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्रवाई समिति (ओयू-जेएसी) के सदस्यों के रूप में पहचाने गए प्रदर्शनकारियों ने तेलुगु सुपरस्टार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

अल्लू अर्जुन के पिता ने की घटना की निंदा

फ़िलहाल एक्टर की तरफ से इस घटना को लेकर कोई भी वयान नहीं दिया गया है। लेकिन उनके पिता अल्लू अरविंद ने रविवार रात को मीडिया से बात की और उनके घर पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। अल्लू अर्जुन के घर पर प्रेस से बात करते हुए, एक्टर के पिता अल्लू अरविंद ने कहा, “आज हमारे घर पर जो हुआ वह सभी ने देखा है। लेकिन अब समय आ गया है कि हम उसके अनुसार कार्य करें। अभी हमारे लिए किसी भी बात पर रिएक्शन देने का सही समय नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसी को भी इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। लेकिन मैं सिर्फ इसलिए प्रतिक्रिया नहीं दूंगा क्योंकि मीडिया यहां है। अब संयम बरतने का समय है। कानून अपना काम करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *