सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म की कंपनी मेटा ने लिया कर्मचारियों की छटनी का फैसला

फेसबुक और व्हाट्सअप की पैरेंट कंपनी मेटा ने फिर से दस हजार कर्मचारियों की छटनी करने का फैसला लिया है। कंपनी के चीफ एक्सिक्यूटिव मार्क ज़ुकरबर्ग ने मार्च में कहा था कि सेकंड राउंड की छटनी की प्रक्रिया अगले कुछ महीने में शुरू होगी। इस समय मेटा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम से करीब 10000 कर्मचारियों की छटनी करेगी। यह छटनी की प्रक्रिया नॉन इंजीनियर पदों के लिए है। इस छटनी में ऐड सेल्स टीम, मार्केटिंग टीम और पार्टनरशिप टीम पर गाज गिरेगी।

इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2022 में करीब 11000 लोगों की छटनी की थी। कंपनी मेटा में इस छटनी के बाद कर्मचारियों की संख्या 2021 के बराबर हो जाएगी। कोरोना काल के दौरान कंपनी ने जबरदस्त हायरिंग की थी। उसके बाद कंपनी में कर्मचारियों की संख्या दोगुनी हो गयी थी। मेटा ने लिंक्डइन के माध्यम से कर्मचारियों को इस छटनी की जानकारी दी है। हाल ही में कंपनी के टाउनहॉल में मार्क ज़ुकरबर्ग ने कहा था कि अप्रैल महीने में कंपनी ने 4000 कर्मचारियों की छटनी की थी।

मेटा में यह छटनी का कारण पिछले कुछ महीनों में आयी रेवेन्यू में आयी गिरावट, महंगाई और डिजिटल विज्ञापन में आई गिरावट है। जिसमे कोरोना काल के दौरान तेजी से उछाल देखने को मिला था। मेटा ने मेटावर्स के डेवलपमेंट करने वाली रियलिटी लैब्स डिवीज़न में अरबों डॉलर का निवेश किया था। जबकि इस डिवीज़न को 13.7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *