मणिपुर हिंसा पर संजय राउत ने बीजेपी पर साधा निशाना कहा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए, और कहा राहुल गाँधी बनेंगे अगले पीएम

लोकसभा चुनावों को लेकर अब सियासत तेज होती जा रही है। सभी राजनैतिक दल एक दूसरे पर हमलावर होते जा रहे है। महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता संजय राउत एक बार फिर राहुल गाँधी के समर्थन में बोले, उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मन में ठान लिया है कि राहुल गाँधी 2024 में पीएम बनने जा रहे हैं। संजय राउत ने मणिपुर हिंसा पर कहा कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। उन्होंने आगे कहा यदि मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ है, चीन मणिपुर में घुस आया है तो उस पर हमला करना चाहिए। सीएम एन बीरेन सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर जाना चाहिए था। बीजेपी के एक वयान जिसमे बीजेपी ने मणिपुर हिंसा को पूर्व नियोजित कहा था। उस वयान पर राउत ने कहा यदि मणिपुर की हिंसा पूर्व नियोजित है तो केंद्र सरकार आपकी, राज्यपाल बीजेपी के और राज्य में सरकार बीजेपी की। तो फिर किसने की प्री प्लानिंग।

इसके साथ ही संजय राउत ने सवाल उठाये और कहा यदि मणिपुर हिंसा में चीन का हाथ है तो चीन को क्या सबक सिखाया। संजय राउत ने मणिपुर के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दो महीने से मणिपुर में स्थिति तनाव पूर्ण है, लोग वहां से पलायन कर रहे हैं। लोग अपना घर बार छोड़ कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। इसका जिम्मेदार कौन है। मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

राहुल गाँधी के मणिपुर दौरे का किया समर्थन

संजय राउत ने कहा राहुल गाँधी मणिपुर गए यह बड़ी बात है। प्रधानमंत्री क्यों नहीं गए ? अमित शाह मणिपुर गए, वहां एक मीटिंग लेकर वापिस आ गए। वहां वह पीड़ितों से मिले उनका दर्द बांटा। जब ऐसा नहीं किया तो अब जलन क्यों हो रही है। राहुल गाँधी मणिपुर में पीड़ितों से मिले और उनका दर्द बांटा। राहुल गाँधी को मणिपुर में जिस तरह से समर्थन मिल रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *