सपा के गाज़ीपुर से सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने सरकार से गांजा को वैद्य करने की मांग की, साथ दिया इसके पीछे का तर्क भी

यूपी के गाज़ीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने सरकार से गांजे को वैद्य करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शराब को वैध किया गया है वैसे ही गांजा को भी वैध कर देना चाहिये। देश मे गांजा लाखों लोग पीते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में एक मालगाड़ी भरकर गांजा भेज दिया जाये तो वो भी खत्म हो जायेगा।

गांजा अवैद्य है तो इसे पीने की छूट क्यों

अफ़ज़ाल अंसारी ने कहा कि लोग धार्मिक स्थलों पर गांजा को प्रसाद बताकर पीते हैं। सरकार से मांग है कि इसे कानूनी दर्जा दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। इसे भगवान का प्रसाद और बूटी कहते हैं।

उन्होंने आगे कहा है कि अगर ये अवैध है तो इसे पीने की छूट क्यों दी गई है। साधु, संत, महात्मा और समाज के बहुत से लोग गांजा पीते हैं। भरोसा न हो तो गाजीपुर के मठों में चलकर देख लें। गाजीपुर सांसद ने कहा कि सीएम से कहिए कि वह नई शराब की दुकानें खुलवाना बंद करें। किस धर्म में शराब की दुकानों का विस्तार करने की बात कही गई है।

तिरुपति प्रसाद विवाद पर कहा

तिरुपति मंदिर प्रसाद पर अफ़ज़ाल अंसारी बोलते हुए कहा कि बालाजी के मंदिर के प्रसाद का ठेका गुजरात की कंपनी को मिल जाये इसके लिये ये सारा प्रचार किया गया। प्रसाद में घी का अंश है ना कि चर्बी है।

अफ़ज़ाल अंसारी ने मुख़्तार अंसारी मौत पर कहा कि उनकी मौत सरकार की प्रयोजित हत्या थी। सरकार की गोद में पल रहे सबसे बड़े माफिया सरगना को बचाने के लिये मुख्तार अंसारी की हत्या की गयी क्योंकि मुख्तार की गवाही से उस माफिया को सजा मिल जाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *