बिहार के शिक्षा विभाग में पीत पत्रबाद बवाल, लालू प्रसाद यादव से मिले शिक्षा मंत्री
बिहार के शिक्षा विभाग में आप्त सचिव द्वारा लिखे गए पीत पत्र के बाद से बवाल शुरू हो गया है। बीजेपी ने इसी मामले में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर और मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर निशाना साधा। इसी बीच बड़ी खबर यह है कि शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर आज सुबह सुबह आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि मै जो मीडिया के माध्यम से देख रहा हूँ उसी से वाकिफ हूँ। मैं उन्ही चीजों को देख पा रहा हूँ। पीत पत्र को लेकर मंत्री जी से एक सवाल पूछा गया कि मंत्री बड़ा है या अपर मुख्य सचिव। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि संविधान के अनुसार ही बता दें कि कौन बड़ा है। जब शिक्षा मंत्री से पूछा गया कि अपत सचिव के कार्यालय में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन्ही सब चीजों को समझाना है।
बीजेपी बस आरोप लगाती है
जब शिक्षा मंत्री से बीजेपी द्वारा उठाये गए सवालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा बीजेपी का काम ही आरोप लगाना है। वह तो बीएस आरोप ही लगाती है। वहीँ जब शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से पूछा गया कि आपकी आपके विभाग में नहीं चलती है तो इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कोई टिपण्णी नहीं की। लेकिन शिक्षा मंत्री ने लाऊ प्रसाद यादव से हुयी मुलाकात के बारे में कुछ भी नहीं कहा।
मामला क्या है
बता दें शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के सरकारी आप्त सचिव ने विभाग के मुख्य अपर सचिव को लेकर एक पीत पत्र लिखा था। पत्र में आप्त सचिव ने लिखा कि कई मामलों में देखा जा रहा है कि सरकार के कार्यसहिंता के हिसाब से काम नहीं कराये जा रहे हैं। इसके साथ पत्र में और भी बातें लिखी गयी। इस पत्र के जवाब में आप्त सचिव को कड़ी फटकार लगायी गयी है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के निर्देश पर आप्त सचिव कृष्णा नन्द यादव ने पीत पत्र अपर मुख्य सचिव के के पाठक को लिखा था।
