लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गाँधी, कांग्रेस और युपीए गठबंधन के लिए पूरेदेश में करेंगी पार्टी का प्रचार

प्रियंका गाँधी के साथ हुयी पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रियंका गाँधी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनको हिमाचल प्रदेश से राजयसभा भेजा जायेगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका गाँधी एक सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के वजाय पुरे देश में कांग्रेस पार्टी और यूपीए गठबंधन के लिए प्रचार करेंगी। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रियंका गाँधी को पार्टी के प्रचार के लिए यूपी तक ही सिमित नहीं रहना है बल्कि पुरे देश में प्रचार के लिए जाना चाहिए। वही सोनिया गाँधी 2024 के लोकसभा चुनाव में गाँधी परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।

प्रियंका गाँधी लोकसभा के चुनाव में स्टार प्रचारक होंगी

कुछ नेताओं की राय में यदि प्रियंका गाँधी लोक सभा का चुनाव लड़ती हैं तो एक बड़े चेहरे के तौर पर उभर कर आएँगी। वहीं ज्यादातर नेताओं का यह मानना है कि कांग्रेस पार्टी को किसी भी नेता को पीएम फेस के तौर पर पेश नहीं करना चाहिए। इससे सहयोगी दल ज्यादा विश्वास के साथ यूपीए गठबंधन के साथ जुड़ेंगे।

वही अलग अलग राज्यों के कई राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा देकर अन्य राज्यों से ताल्लुक रखने वाले नेताओं को भी इसी तरह की पेशकश की है। एक संसद ने कहा कि ज्यादातर नेताओं का मानना है कि प्रियंका गाँधी बड़ी स्टार प्रचारक हो सकती है ऐसे में उनको लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *