22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में विराजेंगे रामलला, पीएम मोदी को भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा के लिए न्योता

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के ट्रस्ट की तरफ से जानकारी दी गयी है कि अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला विराजमान होंगे। 22 जनवरी को श्री राम की नगरी अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस समारोह को लेकर तैयारियां चल रही हैं। राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पीएम मोदी को न्योता भेजा जा चुका है। लेकिन अभी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया है।

22 जनवरी 2024 वह तारीख होगी जिस दिन करोड़ो भक्तों का राम मंदिर दर्शन का इंतज़ार ख़त्म होगा। यह वह दिन होगा जब रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश के सभी क्षेत्रो के मंदिरों को सजाया जायेगा। देश के कुछ हिस्सों में श्री राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को वर्चुअल तरीके से दिखाया भी जायेगा। इतना ही नहीं प्राण प्रतिष्ठा के समय वास्तु पूजा से लेकर विभिन्न अनुष्ठान और पूजन भी किये जायेंगे।

राम मंदिर का निर्माण कार्य कितना हुआ

अब तक का निर्माण कार्य देखा जाये तो अभी गर्भगृह के ऊपरी हिस्से पर निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी अनुसार अक्टूबर 2023 तक प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह कार्यक्रम सात दिन तक चलेगा। उसके बाद भक्त रामलला के दर्शनों के लिए मंदिर आ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *