चीन के बच्चों में फैली बीमारी के भारत में मिले मरीज, इस राज्य के दो बच्चों में मिले लक्षण
चीन के बच्चों में फैली रहस्मई बीमारी को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद से हर एक चीज को बारीकी से देखा जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के बागेश्वर में दो बच्चों में इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण पाए गए हैं। बच्चों के सैंपल लेकर उन्हें जाँच के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।
चीन के बच्चों में श्वास संबंधी रोग तेजी से फ़ैल रहा है। चीन में हर दिन इस बीमारी के मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना के बाद से चीन से आयी इस बीमारी की खबर से देश के सभी राज्य अलर्ट मोड़ पर हैं। चीन में फैली माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। अलर्ट के बाद बागेश्वर जिले के दो बच्चों में इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण पाए गए हैं। इन दोनों बच्चों के सैंपल को सुशीला तिवारी अस्पताल में जाँच के लिए भेजे गए हैं। अब इस दोनों सैंपल की रिपोर्ट के आने का इंतज़ार है। इन दोनों बच्चों को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों बच्चों को साँस लेने में तकलीफ के साथ इन्फ्लुएंजा के लक्षणों की आशंका होने पर डॉक्टर्स ने बच्चों के सैंपल को सुशीला तिवारी अस्पताल में जाँच के लिए भेज दिया। इनकी रिपोर्ट 4 से 5 दिन में आएगी। रिपोर्ट के आने के बाद ही डॉक्टर्स कोई निर्णय ले पाएंगे कि बच्चों में वहीं वायरस है या नहीं। फ़िलहाल स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है।
अस्पतालों को जारी किये गए निर्देश
इस बीमारी को लेकर प्रदेश के सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिया गया है। सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पूर्ती रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही वेंटिलेटर और अन्य सामान को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी बनाये गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बीमारी में पांचवी स्टेज पर ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।
इस बीमारी को लेकर उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड़ पर है। सभी जिलाधिकारियों और सीएमओ को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट मोड़ पर रखा है। स्वास्थ्य सचिव और राजेश कुमार ने आदेश जारी करते हुए सभी को हिदायत दी है कि बीमारी के प्रति पूरी तरह से सतर्क रहें, हॉस्पिटलों में व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से रखी जाए और किसी भी चीज के प्रति लापरवाही न बरती जाए।
