जयंत चौधरी ने की बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात, बीजेपी और आरएलडी में हुआ सीटों को लेकर समझौता

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। खबरों की मानें तो यह मुलाकात सीटों के ऊपर चर्चा करने को की गयी। माना जा रहा है कि बीजेपी और आरएलडी में सीटों को लेकर समझौता हो गया है। बीजेपी ने बिजनौर और बागपत की सीटें आरएलडी को दे दी हैं।

बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मुलाकात को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “आज माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आरएलडी के अध्यक्ष जयंत चौधरी से मुलाकात हुई। मैं उनके एनडीए परिवार में शामिल होने के फैसले का दिल से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा और उत्तर प्रदेश के विकास में आप महत्वपूर्ण योगदान करेंगे”।

वहीं आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और गरीब कल्याण का समांतर साक्षी बन रहा है! अमित शाह और जेपी नड्डा से भेंट कर एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया। विकसित भारत के संकल्प और अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए एनडीए तैयार है।”

बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने यूपी से 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों को कौन-कौनसी सीटें देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *