ऑस्ट्रेलिआ के साथ तीन मैचों की वनडे श्रंखला के लिए भारतीय टीम का एलान, पहले दो मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम
ऑस्ट्रेलिया के साथ 22 सितंबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। पहले दो मैचों में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम की बागडोर केएल राहुल संभालेंगे। आर आश्विन की टीम में वापिसी हुयी है। हालाँकि तीसरे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापिसी होगी।
बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट को देखते हुए बड़े खिलाडियों को आराम दिया है। इसके साथ एक बात और सामने आयी है कि वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बदलाव हो सकता है। अक्षर पटेल के चोटिल होने की वजह से सिलेक्टर को टीम में बदलाव पर विचार करना पड रहा है। आर आश्विन और वाशिंगटन सुन्दर को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इसलिए इन दोनों खिलाडियों को तीनों वनडे मैचों में टीम में रखा गया है। मुमकिन है कि आर आश्विन और वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को वर्ल्ड कप के लिए चुना जाये।
इसके अलावा सिलेक्टर्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को पहले दो वनडे के लिए टीम में जगह दी है। तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा भी पहले दो वनडे के लिए टीम का हिस्सा हैं। लेकिन ये तीनों खिलाड़ी तीसरे वनडे में टीम के साथ नहीं होंगे। संजू सैमसन को हालांकि किसी भी मैच के लिए नहीं चुना गया है। इससे साफ है कि संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो चुके हैं।
भारत ऑस्ट्रेलिआ के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। इस सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर को, जबकि दूसरा मैच 24 सितंबर और आखिरी तीसरा मैच 27 सितंबर को खेला जायेगा।
पहले दो वनडे के लिए टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
तीसरे वनडे के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
