टी20 विश्व कप में भारत का मुकाबला बंगलादेश से, कौनसे खिलाडी बन सकते हैं भारत के लिए जीत के एक्स फैक्टर

टी20 विश्व कप के सुपर 8 मैचों में आज एंटीगुआ में भारत का मुकाबला बंगलादेश के साथ होने वाला है। अगर भारत आज का मैच जीत जाता है तो वह सेमीफइनल के करीब पहुँच जायेगा। बंगलादेश के लिए आज का मुकाबला बहुत ही चुनौतीपूर्ण होने वाला है। टी20 विश्व कप के सुपर 8 मैचों में भारत ने अपना पहला मैच अफगानिस्तान के साथ खेला था। इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया था।

खिलाडी जो बन सकते हैं जीत के एक्स फैक्टर

सुपर 8 मुकाबलों में भारत का पहला मैच अफगानिस्तान के साथ हुआ था। इस मैच में कुलदीप यादव ने अच्छा परफॉर्म किया था। कुलदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ 32 रन देकर 2 विकेट लिए थे। उन्होंने इससे पहले भी कई मौकों पर कमाल दिखाया है। भारत और बांग्लादेश के बीच एंटीगुआ में मैच खेला जाना है। यहां की पिच लो स्कोरिंग है। लिहाजा इसका फायदा टीम इंडिया उठा सकती है।अब कुलदीप बांग्लादेश के खिलाफ भी एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। कुलदीप यादव के साथ साथ अक्षर पटेल और बुमराह भी कमाल दिखा सकते हैं।

बैटिंग में इस समय सूर्यकुमार भी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 53 रन की शानदार पारी खेली थी। इससे पहले यूएसए के खिलाफ भी नाबाद 50 रन बनाये थे। पाकिस्तान और आयरलैंड के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया था। लेकिन आज बंगलादेश के खिलाफ सूर्यकुमार का बल्ला चल गया तो भारत की जीत की राह आसान हो जाएगी।

ऋषभ पंत इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर अच्छा परफॉर्म भी कर चुके हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 20 रनों की छोटी पारी खेली थी। लेकिन यह काफी अहम रही थी। पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ 42 रन बनाए थे। अहम बात यह है कि वे हर तरह का शॉट खेलने में माहिर हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण खिलाडी जिनका बल्ला अभी तक इस विश्व कप में नहीं चला है वे हैं कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली। अगर इन दोनों खिलाडियों का बल्ला आज के मैच में चल गया तो भारत की जीत की राह बहुत आसान हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *