भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो के बयान के बाद से कनाडा में रह रहे भारतियों की टेंशन बड़ा दी है। यह सब देखते हुए आज 20 सितंबर को विदेश मंत्रालय ने कनाडा में रह रहे भारतियों और छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमे कहा गया है कि कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों और छात्रों को कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया जाता है। इसके साथ यह एडवाइजरी भी जारी की गयी है कि जो नागरिक कनाडा की यात्रा करने वाले हैं वे भी सावधानी बरतें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन क्षेत्रों और संभावित स्थानों की यात्रा करने से बचें जहां ऐसी घटनाएं देखी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *