राजस्थान के गंगानगर में सहकार किसान सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर लगवाये नारे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को राजस्थान के गंगानगर में इफको की ओर से आयोजित सहकार किसान सम्मेलन में शामिल हुए। वहां जनता को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुआव को लेकर नारे भी लगवाए। इस सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह ने लोगो से कहा कि वे 2024 में पीएम मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं या नहीं।
अशोक गहलोत पर कसा तंज
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राजस्थान के किसानों ने कहा है कि उन्हें बिजली नहीं मिलती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि घर में कोई भी डायरी हो लेकिन उसका रंग लाल मत रखना वरना गहलोत जी नाराज हो जायेंगे। लाल डायरी का जिक्र करते हुए गृहमंत्री ने कहा “आजकल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लाल डायरी से बहुत डरते हैं। लेकिन वह लाल डायरी से क्यों डरते हैं ? लाल डायरी के अंदर काले कारनामे छुपे हैं। लाल डायरी में करोड़ों के भ्रष्टाचार का ब्यौरा है। अमित शाह ने आगे कहा कि यदि अशोक गहलोत में दम है तो इस्तीफा देकर चुनाव में उतरें और दो-दो हाथ कर लें। इसके बाद अमित शाह ने चंद्रयान 3 का जिक्र करते हुए कहा ” पीएम मोदी ने हमारे अंतरिक्ष मिशन को नई गति और नई ऊर्जा दी है। आज में नारे लगाने वालों से कहना चाहता हूँ कि अगर उन्होंने नारे लगाने के बजाय चंद्रयान को आगे बढ़ाया होता तो आज नारे लगाने की जरुरत न होती। ”
दरअसल कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्त्ता वहां नारेबाजी करने लगे थे। जिस पर अमित शाह ने कहा गहलोत जी ने अपने कुछ लोग यहाँ भेजे हैं। कुछ देर अपना कार्यक्रम करने के बाद लौट जायेंगे। उन्हें अपना काम करने दीजिये। कोई वहां न जाये, थककर अपने आप लौट जायेंगे।
