गुजरात टाइटंस ने किया अपने नए कप्तान का एलान, हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद लिया फैसला

आईपीएल की टीम गुजरात टाइटंस से एक बड़ी खबर सामने आयी है। गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद गुजरात टाइटंस ने अपने नए कप्तान का एलान कर दिया है। आईपीएल के अगले सीजन में इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की टीम के नए कप्तान होंगे।

शुभमन गिल होंगे गुजरात टाइटंस के नए कप्तान

गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोंलकी ने बताया कि शुभमन गिल ने पिछले दो सालों में अपने खेल को क्रिकेट के उच्चतम स्तर तक पहुंचाया है। हमने उन्हें न केबल एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि क्रिकेट में एक लीडर के रूप में परिपक़्व होते हुए देखा है। मैदान पर शुभमन के योगदान ने गुजरात टाइटंस को एक मजबूत तागत के साथ उभरने में मदद की है। उनकी परिपक़्वता और स्किल ऑन-फील्ड प्रदर्शन में स्पष्ट तौर पर दीखता है। हम उन्हें कप्तान बनाने को लेकर उत्साहित हैं।

आईपीएल 2023 में शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप भी जीता था। शुभमन गिल ने 17 मैचों में 59.33 के औसत से 890 रन बनाये थे। केन विलियमसन भी गुजरात टाइटंस के कप्तान बनने की रेस में शामिल थे। लेकिन गुजरात टाइटंस ने टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शुभमन गिल को कप्तान बनाया।

24 साल के शुभमन गिल ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2018 में कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए किया। गिल ने अपने आईपीएल करियर में 91 मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 37.70 के औसत से 2790 रन बनाये हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 3 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं। उनका आईपीएल में उच्चतम स्कोर 129 रहा है। गिल ने अपने आईपीएल करियर में 273 चौके और 80 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2023 की नीलामी से पहले गुजरात टाइटंस ने गिल को 8 करोड़ में साइन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *