पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकालीदल के नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस मंगलवार को ली। उन्हें एक हफ्ते पहले सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनके स्वास्थ्य में गिरावट को देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया जहाँ चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी से निगरानी कर रहे थे।

पिछले हफ्ते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनसे मिलने गए और उनके जल्द ही स्वास्थ्य होने की कामना की। उनके पार्थिव शरीर को आज बुधवार चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया जायेगा। उनका अंतिम संस्कार कल गुरुवार को उनके पैतृक गांव में होगा।

प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे और 10 बार विधायक रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे और प्रकाश सिंह बादल को दी श्रद्धांजलि

प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहाँ अकाली दल पार्टी के कार्यालय पर प्रधानमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री यहां चार मिनट रुके और इसके बाद लौट गए। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा केंद्र सरकार ने की है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मै बेहद दुःखी हूँ। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीती की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।

राष्ट्रपति ने जताया शोक

देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट कर जताया शोक, कहा कि प्रकाश सिंह बादल आज़ादी के बाद के सबसे बड़े दिग्गज राजनीतिज्ञों में से एक थे। हालाँकि सामाजिक कार्यों में उनका कैरियर पंजाब तक ही सिमित था। लेकिन देश भर में उनका सम्मान किया जाता था। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

सभी राजनैतिक दलों के जितने भी नेता है उन्होंने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *