आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार, दिल्ली शराब नीति मामले में आप को बनाएगी आरोपी ईडी

दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने आम आदमी पार्टी के नेता और राजयसभा सांसद संजय सिंह को कल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। कल संजय सिंह की गिरफ़्तारी के बाद आज एक बड़ी जानकारी सामने आयी है। ईडी के सूत्रों ने बताया कि संजय सिंह दिल्ली शराब नीति बनाने में शामिल थे, इसके लिए उन्हें मोटा कमिशन मिला था। नए सबूत मिलने के बाद ईडी ने सीबीआई को चिट्टी लिख कर इसकी जानकारी दी। सूत्रानुसार दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने पर विचार कर रही है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि जब कथित शराब घोटाले का पैसा पार्टी को मिला है तो उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ईडी ने फैसला किया है कि वह जल्द ही आम आदमी पार्टी को इस मामले में आरोपी बनाएगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट को इसकी जानकारी दी जाएगी।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा था की वह यह बताये कि आम आदमी पार्टी को शराब घोटाले से फायदा हुआ और उसे पैसा मिला है। फिर प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) मामले में आरोपी क्यों नहीं बनाया गया है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवी भट्टी की पीठ ने सीबीआई और ईडी की तरफ से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से अदालत में ये सवाल पूछा। पीठ ने पूछा, ‘जहां तक ​​पीएमएलए का सवाल है, आपका पूरा मामला यह है कि अपराध का पैसा एक राजनीतिक दल को गया। वह राजनीतिक दल अभी भी आरोपी नहीं है। आप इसका जवाब कैसे देंगे?’ सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जो दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपी हैं। सिसोदिया ने याचिका दायर कर जमानत की मांग की थी, ताकि वह अपनी बीमार पत्नी से मिल पाएं।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी का ईडी पर आरोप

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अगर ईडी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने की तैयारी कर रही है, तो इसका मतलब हुआ कि 15 महीनों से जो जाँच चल रही थी। तो उस जाँच में मनीष सिसोदिया या फिर किसी अन्य के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। आतिशी ने आगे कहा कि ईडी काम से काम एक सबूत तो देश के सामने रखे जिसे लोग देख पाएं। संजय सिंह के घर पर क्या मिला। कुछ नहीं मिला। एक तरह से ईडी एक नया प्रोपेगैंडा चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *