डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वाति मालीवाल मामले को लेकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ 13 मई को दिल्ली सीएम आवास पर हुयी कथित मारपीट को लेकर बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी पर हमला कर रही है। लेकिन अखिलेश यादव ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साध राखी है। बीते दिनों आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक सयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अखिलेश यादव इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आये।

स्वाति मालीवाल मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव का ये बचकाना बयान है। इस प्रकार का जवाब देने का क्या मतलब है। अगर वो इंडि एलांयस का हिस्सा है, तो उन्हें पूछना चाहिए था कि राज्य सभा सासंद के साथ मुख्यमंत्री आवास पर मारपीट हुई है। अगर वो इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं तो इसका मतलब साफ़ है कि चुनावों में इंडी गठबंधन का सूपड़ा साफ़ है।”

इससे भी जरूरी मुद्दे हैंअखिलेश यादव

लखनऊ में अरविन्द केजरीवाल के साथ हुयी सयुंक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से आप की राज्यसभा सांसद के साथ हुयी मारपीट पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इससे भी जरूरी मुद्दे हैं। जिन पर हमें बात करनी चाहिए। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद से बीजेपी लगातार उन पर हमलावर है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए लिखा, “सपा के गुंडों ने बहन मायावती को मारने की साज़िश रची थी। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में अर्बन नक्सली गुंडों ने सांसद स्वाति मालीवाल को पीटा, दोनों इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *