कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट की जारी, पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ किया प्रत्याशी का एलान

काफी लम्बे इंतज़ार के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पार्टी की पहली लिस्ट में 30 प्रत्याशियों का नाम जारी किया है। इस लिस्ट में सीएम सहित डिप्टी सीएम और मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इसी के साथ कांग्रेस ने पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ भी प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार में शामिल सभी मंत्रियों को फिर से टिकट देकर उन पर अपना भरोसा जताया है। इसके अलावा सांसद दीपक बैज को फिर से विधानसभा चुनाव में उतारा गया है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा चौकाने वाला प्रत्याशी राजनांदगाव से उतारा है। कांग्रेस ने यहाँ से गिरीश देवांगन को टिकट दिया है। राजनांदगाव से पूर्व सीएम रमन सिंह चुनाव में खड़े हुए हैं। गिरीश देवांगन राजनांदगाव में रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने एक्स पर दी अपनी प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट का एलान होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, “कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आसन्न विधानसभा चुनावों के लिए 30 नामों की प्रथम सूची जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, एक बार पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए हम तैयार हैं।”

सरकार के मंत्रियों की बात करें तो कांग्रेस ने पहली लिस्ट में सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, स्पीकर चरण दास मंहत, मोहन मरकाम , ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, रविंद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, उमेश पटेल, अनिला भेंडिया , शिवकुमार दहरिया अमरजीत भगत, और कवासी लखमा के टिकट का एलान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *