सीएम योगी आदित्यनाथ ने जमशेदपुर में की जनसभा, कहा अब यूपी में नो दंगा सब चंगा

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार 5 नवंबर को झारखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर में एक जनसभा को भी सम्बोधित किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 2017 से पहले की सरकार कांवड़ यात्रा नहीं निकालने देती थी। जब हम सरकार में आये तो हमने कांवड़ यात्रा शुरू की तो हमसे लोगो ने कहा कि यह नहीं हो पायेगा दंगा हो जायेगा। तो हमने भी कह दिया कि एक बार आरपार की हो जाये।

सीएम योगी ने आगे कहा कि अब कांवड़ यात्रा में दंगे नहीं होते बल्कि उनके ऊपर पुष्प वर्षा होती है। अब का भारत अपने नागरिकों को मुफ्त अनाज दे रहा है। वहीँ दूसरी ओर पाकिस्तान है जो भीक का कटोरा लेकर दर दर भटक रहा है और उसे कोई भीक भी नहीं दे रहा है। पाकिस्तान के लोग आज एक किलो आटे के लिए तरस रहे हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे बताया गया है कि जब से झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडी गठबंधन की सरकार आयी है, जब से यहाँ घुसपैठ शुरू हो गयी है और जनसांख्यिकी बदलने लगी है। यहाँ तक कि दुर्गा पूजा और रामनवमी के जुलूसों पर पथराव भी होता है। इसके लिए मैंने लोगों से कहा है कि चाहे पत्थरबाज हो या उपद्रवी, उनके लिए एक ही समाधान है वह है भाजपा को लाना।

सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग कहते थे कि प्रभु राम तो हुए ही नहीं। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया है। 22 जनवरी को पीएम मोदी जी के कर कमलों से राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, यह नया भारत है जो बोलता है वह करता है। अब यूपी में नो दंगा अब सब है चंगा। अब यूपी में दंगा नहीं होता सभी त्योहार अच्छे से मनाये जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *