बीसीसीआई का फैसला भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान में एशिया कप खेलने नहीं जाएगी, पाकिस्तान से छिन सकती है एशिया कप की मेजबानी
2 सितम्बर से 17 सितम्बर के बीच एशिया कप पाकिस्तान में होना है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर करने का प्रस्ताव रखा है। जिसे सदस्य देशों ने ख़ारिज कर दिया। एशियाई क्रिकेट परिषद् ने एशिया कप को पाकिस्तान से बाहर करने का फैसला लिया है। एशिया कप के अब श्रीलंका में हो सकता है। श्रीलंका इस समय एशिया कप की मेजबानी का सबसे बड़ा दावेदार है। हालांकि अभी एशियाई क्रिकेट परिषद् की तरफ से एशिया कप को पाकिस्तान से बाहर कराने की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।
विवाद की वजह
आईसीसी ने 2023 के कलेंडर में एशिया कप की मेजवानी पाकिस्तान को दी थी। आईसीसी की तरफ से 2023 के कलेंडर के जारी होते ही बीसीसीआई ने साफ़ कर दिया था कि भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने के लिए नहीं जाएगी। बीसीसीआई ने कलेण्डर जारी होते ही एशिया कप को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की सलाह दी थी। लेकिन इस बात के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड तैयार नहीं हुआ, क्योकि पाकिस्तान एशिया कप के जरिये ही अपनी बिगड़ी स्थिति को सुधारना चाहता था। पाकिस्तान ने एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का प्रस्ताव दिया था। इस मॉडल के मुताबिक भारत के मैच पाकिस्तान से बाहर कराये जाएँ और बाकि सभी मैच पाकिस्तान में हों। यदि भारत फाइनल में पहुँचता है तो फाइनल भी बाहर ही हो।
पाकिस्तान वर्ल्ड कप में न खेलने की दे रहा है धमकी
पाकिस्तान वर्ल्ड कप में न खेलने की धमकी भी देता रहा है। दरअसल अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप भारत में होना है। पाकिस्तान ने कहा है कि यदि भारत एशिया कप में पाकिस्तान खेलने नहीं आता है तो वह भी भारत में वर्ल्ड कप खेलने नहीं जायेगा। वहीं पाकिस्तान आईसीसी से अपने वर्ल्ड कप के मैच भारत से बाहर करने का अनुरोध भी कर रहा है। श्रीलंका हमेशा से बीसीसीआई का समर्थक रहा है। आईसीसी भी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मैच भारत से बाहर कराने के पक्ष में दिखाई नहीं दे रहा है। अब सब की नजर इस बात पर है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड क्या फैसला लेता है।
बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि हाइब्रिड मॉडल पर सदस्य देशों का फीडबैक लिया जा रहा है। जय शाह ने कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रस्ताव पर कि भारत के मैच बाहर कराये जाएँ इस पर कोई फैसला अभी नहीं लिया गया है। अन्य देश के फीडबैक आधार पर ही फैसला लिया जायेगा।
एशिया कप की मेजबानी के लिए सबसे मजबूत दावेदार श्रीलंका
सितम्बर के महीने में यूएई में अत्यधिक उमस रहती है जिस कारण खिलाडी चोटिल हो सकते हैं। जिसके मद्देनजर श्रीलंका 7 देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी करने की होड़ में सबसे आगे है। एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका को भाग लेना है। नेपाल पहली बार एशिया कप के लिए क़्वालिफ़ाइड हुआ है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2 सितम्बर से 17 सितम्बर तक होने वाले एशिया कप में पाकिस्तान हिस्सा लेता है या नहीं।
