असदुद्दीन ओवेसी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज कहा अखिलेश भैया को सांड समाचार से फुर्सत नहीं
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आये दिन यूपी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दो सांडों की लड़ाई को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा था। जिसको लेकर एआईएमआईएम के चीफ असदद्दीन ओवेसी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।
ओवेसी ने ट्वीट कर कहा “अखिलेश भैया ने कहा है कि असली हिदुत्व को बचाना जरूरी है, इस इंसान को पिछले चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ एकतरफा मुसलमान वोट मिले थे। बीजेपी मुल्क भर में मुसलमानों को हिंसा और नाइंसाफी का निशाना बना रही है, लेकिन भैया को सांड समाचार से फुर्सत नहीं मिलती। गलती भैया की नहीं है, गलती तो उन बिचौलियों की है, जिन्होंने डरे हुए मुसलमानों को गुमराह किया। एक आजाद सियासी आवाज के सिवा हमारा कोई और विकल्प नहीं है।
अखिलेश यादव का ट्वीट
यूपी में आवारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है। इसको लेकर अखिलेश यादव यूपी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने दो सांडों का लड़ते हुए वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया “आज के विशेष सांड समाचार का आजमगढ़ प्रकरण। “
