अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दी एक और गारंटी, कहा बुजर्गों को मिलेगा फ्री इलाज

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संयोजक और पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल ने आज बुधवार को एक और एलान कर दिया है। उन्होंने एलान किया है कि दिल्ली में सभी 60 साल के ऊपर के बजुर्गों को आप सरकार फ्री इलाज मुहैया कराएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “इस योजना के तहत सरकारी या निजी अस्पतालों में सभी का इलाज मुफ्त में होगा। सरकार बनते ही ये योजना पास कर बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने काम दिल्ली सरकार करेगी। इसके बदले में दिल्ली के सभी बुजुर्गों से अपेक्षा है कि आशीर्वाद के रूप में मतदान के दिन आम आदमी पार्टी का समर्थन करें। हमारी सरकार अमीर और गरीबों में कोई भेद नहीं करेगी। सभी का इलाज फ्री में होगा। बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन शीघ्र शुरू किया जाएगा और जल्द ही सभी को आई कार्ड जारी किए जाएंगे।”

अरविन्द केजरीवाल ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमे उन्होंने लिखा कि आज दोपहर एक बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहा हूँ। ये घोषणा हमारे बुजुर्गों के लिए होगी और दिल्ली मॉडल में मील का पत्थर साबित होगी।

महिला सम्मान योजना की घोषणा

इससे पहले आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने 12 दिसंबर को महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। जिसके तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रुपये दिल्ली सरकार की तरफ से डाले जायेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि 2025 में दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद यह रकम 2100 रुपये कर दी जाएगी।

संजीवनी योजना का एलान

अरविन्द केजरीवाल ने कहा जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे 100 बीमारियां आदमी को घेर लेती हैं। सभी की चिंता होती है कि इलाज कैसे कराऊंगा ? हम सभी लोग कितने ऐसे लोगों को जानते हैं जो अच्छे खासे परिवारों से आते हैं, लेकिन उनके बच्चे उनका ख्याल नहीं रख पाते हैं। अपने ही मां-बाप को बच्चे ने छोड़ देते हैं। आप चिंता मत करना। आपका बेटा, अभी जिंदा है। रामायण में एक कहानी हम लोग पढ़ते आए हैं। जब लक्ष्मण मूर्ति मूर्छित हुए तो हनुमान जी उनके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे।

दिल्ली में आज मैं संजीवनी योजना का ऐलान करने जा रहा हूं, जिसमें 60 साल से ऊपर के जितने हमारे बुजुर्ग हैं, उन बुजुर्गों का पूरा इलाज फ्री कराऊंगा। जितना बीमारी पर खर्च आएगा, उसका सारा खर्चा दिल्ली सरकार वहन करेगी। रजिस्ट्रेशन भी दो से तीन दिन में चालू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *