दिल्ली में पानी की कमी के बीच आप नेताओं ने जेल में बंद सीएम केजरीवाल से की मुलाकात

दिल्ली के कई इलाकों में इन दिनों पानी की कमी की शिकायत सामने आ रही है। इसी बीच दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी और आप नेता राघव चड्डा ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद जलमंत्री आतिशी ने बताया कि सीएम अरविन्द केजरीवाल ने भीषण गर्मी में बिजली और पानी की स्थिति के बारे में पूछा। आतिशी ने आगे कहा कि सीएम अरविन्द केजरीवाल ने जेल से ही विधायकों को निर्देश दिए हैं कि पानी संकट के समय जनता के बीच ही रहना है।

मुलाकात पर बोली आतिशी

सीएम केजरीवाल से हुयी अपनी मुलाकात पर आतिशी ने कहा, “उन्होंने कहा है कि जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वह उठाए जाएं। विधायकों को अपने इलाकों में जाकर समस्या का समाधान करने की हिदायत दी है।” माना जा रहा है कि आप नेताओं की मुलाकात अरविन्द केजरीवाल से तिहाड़ जेल के आगंतुक कक्ष में हुयी।

अरविन्द केजरीवाल से जेल में मुलाकात से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए आतिशी ने कहा कि दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। पानी की किल्लत पर बीजेपी राजनीती कर रही है। आतिशी ने आगे कहा कि हमें समझाना पड़ेगा कि दिल्ली में जो भी पानी सप्लाई होता है वह यमुना से आता है। बजीरवाद प्लांट में जो पानी आता है वो पानी मुनक नहर से आता है। जब हरियाणा पीछे से पानी नहीं छोड़ेगा तो सभी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ जायेंगे।

भगवंत मान ने की मुलाकात

खबर है कि आतिशी से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 12 जून बुधवार को अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस मुलाकात के समय अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *