यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ साथ एक और चुनाव के लिए होगा मुकाबला, बीजेपी और सपा की प्रतिष्ठा होगी दांव पर

2024 में लोकसभा चुनाव के समय यूपी में दोहरा मुकाबला देखने को मिलेगा। एक तरफ तो बीजेपी और सपा लोकसभा चुनाव के लिए जोर लगाएंगी और वहीं विधान परिषद् के लिए भी दोनों दलों में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दरअसल पांच मई को यूपी विधान परिषद् की 13 सीटें खाली हो रही हैं। ऐसे में अपने एमएलसी बनाने के लिए भी जोड़ घटा शुरू हो गया है।

बता दें कि यूपी विधान परिषद् की पांच मई को जो 13 सीटें खाली हो रही हैं, उनमे से बीजेपी के पास 10, सहयोगी अपना दल के पास 1 सीट है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास 1-1 सीट है। इन 13 सीटों के लिए पांच मई से पहले चुनाव कराया जायेगा।

नेता जिनका कार्यकाल ख़त्म हो रहा है मई में

यूपी विधान परिषद में जिन 13 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें बीजेपी से यशवंत सिंह, विजय बहादुर पाठक, विद्या सागर सोनकर, सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, मोहसिन रजा, निर्मला पासवान शामिल हैं, जबकि अपना दल एस से आशीष पटेल, सपा से नरेश चंद्र उत्तम और बसपा के भीमराव आंबेडकर का नाम शामिल हैं।

यूपी विधानसभा के आंकड़े

यूपी में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से हालात बदल गए हैं। यूपी विधानसभा में एनडीए गठबंधन के पास 279 विधायक हैं। जिसमे से बीजेपी के 254, अपना दल के 13, निषाद पार्टी के 6 और सुभासपा के 6 विधायक शामिल हैं। जबकि सपा के पास आरएलडी समेत 118 विधायक हैं। जिसमे से सपा के 109 और आरएलडी के 9 विधायक शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस के पास 2 विधायक हैं। बसपा के पास एक विधायक है और जनसत्ता दल के दो विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *