अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी साइकिल यात्रा में किया बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव की नजदीकी को देखते हुए सभी राजनैतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार का मुकाबला एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया के बीच माना जा रहा है। लेकिन विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दलों में चुनावी तैयारी को लेकर अलग अलग सुर भी उठते दिख रहे हैं। अभी तक गठबंधन के सहयोगी दल अपने-अपने मुद्दों को आगे रखते नजर आ रहे हैं।

अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में अपनी साईकिल यात्रा के दौरान बड़ा दावा पेश किया। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में पीडीए ही एनडीए को हराएगा और इंडिया गठबंधन जीतेगा। बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की साईकिल पीडीए यात्रा बीजेपी को हटाने के लिए जारी रहेगी।

बीजेपी को हटाएंगेअखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी साईकिल पीडीए यात्रा को लोकसभा चुनाव 2024 के अभियान की शुरुआत के तौर पर माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने इस यात्रा को लेकर कहा कि बीजेपी को हटाने के लिए हम लोगों के बीच जाएंगे, उनसे जुड़ेंगे और जागरूकता पैदा करेंगे। हम बीजेपी को हटाएंगे। ये यात्रा अब लखनऊ आई है। कई दिनों से पार्टी कार्यकर्ता इस यात्रा में अपने-अपने जिले में शामिल हो रहे हैं। पार्टी के साथ लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं और हमें समर्थन मिलेगा।

पीडीए के को बताया अगड़ा वर्ग

अखिलेश यादव से जब एक पत्रकार ने पीडीए में अगड़ा वर्ग या सामान्य जाति के लोगों के बारे में सवाल पूछा। तो उसके सवाल पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी के साथ खड़ी है। पीडीए में ए का मतलब अगड़ा भी है। इससे पहले पार्टी ने पीडीए का मतलब बताया था – पिछड़ा वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक। अखिलेश यादव ने इसमें एक और ए जोड़ते हुए कहा कि पीडीए में ए का मतलब अगड़ा वर्ग भी है। पीडीए में हर कोई शामिल है। चाहे वह आधी आबादी हो, अगड़ा हो या आदिवासी, पीडीए में सभी को शामिल किया गया है। जिसके लिए हमारी पार्टी संघर्ष कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *