मुंबई बैठक से वापिसी के बाद सीएम नितीश कुमार का केंद्र सरकार पर वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर साधा निशाना

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में शामिल होने के बाद शुक्रवार एक सितंबर की शाम को पटना लौट आये। पटना पहुंचने के बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत की और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। सीएम ने मुंबई बैठक के बारे में भी बताया कि बैठक में क्या क्या हुआ।

मुंबई बैठक के बारे में बताया

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मुंबई बैठक के बारे में कहा कि इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक बहुत अच्छी रही। इस बैठक में सब लोगों ने मिलकर बातचीत की और सब कुछ तय हो गया है। सभी लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी अपनी बात सबके सामने रख दी है। अब हम सभी को बहुत तेजी से गठबंधन के लिए काम करना है। केंद्र वाला तो पहले भी चुनाव करा सकता है। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना है।

वन नेशन वन इलेक्शन पर बोले नितीश कुमार

जब नितीश कुमार से वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि लोकसभा सत्र बुलाया जा रहा है इसका मतलब समझ रहे हैं इसका मतलब है कि चुनाव जल्दी कराना है। इसके बाद नितीश कुमार ने आगे कहा कि 2020 में जनगणना होनी थी लेकिन नहीं हुयी। जातीय आधारित गणना नहीं कराते अलग बात है। लेकिन जनगणना को हुए तीन साल से ज्यादा हो गए। इस सब बातों को सदन में रखा जायेगा कि यह अभी तक क्यों नहीं हुआ।

बता दें कि 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में वन नेशन वन इलेक्शन की कमेटी बनायीं गयी है। इसको लेकर इंडिया गठबंधन के नेता अलग अलग बयान दे रहे हैं। बीजेपी भी इंडिया गठबंधन पर हमलावर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *