अतीक अहमद और अशरफ की गोली मार कर हत्या, हत्यारों ने कहा माफिया का सफाया करके ही दम लेंगे
माफिया अतीक अहमद और अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लाया गया था। मेडिकल कॉलेज के पास गोली मार कर दोना की हत्या कर दी गयी। उनके मृत शरीर के पास पिस्टल भी पड़ी मिली।
अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस रिमांड मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल कॉलेज लाया गया था। मेडिकल कॉलेज के पास दो बाइक सवार मीडिया कर्मी बन कर आये बदमाशों ने गोली मार कर दोनों की हत्या कर दी। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, मौके पर भारी फोर्स के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुँच गए। उमेश पाल हत्या कांड में अतीक और अशरफ पांच दिन की पुलिस रिमांड पर थे, शनिवार को धूमनगंज थाने के लॉकअप में बंद दोनों से एसटीएफ ने हथियार तस्करी के बाबत पूछताछ की। शनिवार रात को दोनों को रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी मीडिया कर्मी का भेष बना कर आये दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ।
गोलियां लगने से अतीक और अशरफ दोनों लहूलुहान हो गए। आनन् फानन में दोनों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में ले जाया गया जहाँ दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर दो पिस्टल बरामद हुयी। गौरतलब है कि एमपीएमएलए अदालत ने अतीक को उमेश पाल हत्या कांड में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अतीक अहमद पर सौ से अधिक मुकदमें चल रहे थे।
अतीक और अशरफ हत्या कांड में आरोपी बोले माफिया का सफाया करना चाहते हैं
अतीक अहमद के परिवार के लिए अप्रैल का महीना बहुत ही अशुभ साबित हुआ। अप्रैल महीने में अतीक का वर्चश्व ही नहीं बल्कि सब कुछ ही ख़त्म हो गया। अतीक के बाद उसके परिवार में उसके लिए रोने वाल कोई भी नहीं रहा। उसके दोनों बड़े बेटे जेल में हैं और तीसरे का एनकाउंटर हो गया। दोनों छोटे बेटे पुलिस कस्टडी में बाल सुधर गृह में हैं और पत्नी फरार है। जिन बदमाशों ने अतीक और उसके भाई अशरफ को गोली मार कर मारा , उन्होंने वयान दिया है कि वह माफिया को जड़ से ख़त्म करना चाहते है इसलिए अतीक को गोली मार कर मारा।
