राजस्थान में चुनाव के परिणाम से पहले अशोक गलहोत का बड़ा दावा

हाल ही में राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ है। इसके परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे। 3 दिसंबर को यह साफ हो जायेगा कि राजस्थान की सत्ता किस पार्टी के हाथ में आएगी। इसी बीच राजस्थान में बड़े बड़े राजनैतिक दलों ने निर्दली उम्मीदवारों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। जीतने की स्थिति में आने वाले निर्दलियों से बीजेपी और कांग्रेस समेत अन्य छोटे दल भी संपर्क बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के नेता भी निर्दली उम्मीदवारों से संपर्क साध रहे हैं। इस पर अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी पार्टी निर्दलीय नेता से संपर्क साधती भी है, तो किसी को बताएगी क्यों? वह तो एक स्वाभाविक संबंध होता है।

वहीं, अशोक गहलोत ने यह भी दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी नहीं है। उन्होंने ये भी दावा किया कि राजनीतिक विशेषज्ञ कहते हैं कि वो कई राज्यों में गए लेकिन राजस्थान में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता देखी जा सकती है। साथ ही जनता में सरकार के विरोध में कोई लहर भी नहीं है। ये दोनों फैक्टर सत्ता बनाने में महत्वपूर्ण होते हैं और दोनों कांग्रेस के पक्ष में हैं। ऐसे में सरकार रिपीट क्यों नहीं होगी?

बीजेपी पर साधा निशाना

इसी बीच अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर कैंपेन करने वाले प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ पांच राज्यों के मुख्यमंत्री इस कैम्पेन को आगे बढ़ाने में लगे हुए थे। अशोक गहलोत का कहना है कि वो राजस्थान की जनता को साधुवाद देते हैं कि लोग बीजेपी की बातों में नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *