एनआईए ने गुरपतवंत सिंह पन्नू पर एयर इंडिया के यात्रियों को धमकी देने पर केस दर्ज किया

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर विवाद अभी भी जारी है। इसी बीच सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू पर एयर इंडिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों को धमकी देने के मामले में एनआईए ने केस दर्ज कर लिया है।

एनआईए ने गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 120बी, 153ए और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के सेक्शन 10, 13, 16, 17, 18, 18बी और 20 के तहत भी केस किया गया है।

दरअसल गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो सामने आया है। जिसमे उसने एयर इंडिया की 19 नवंबर को आने वाली फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को धमकी दी थी।

एनआईए ने वीडियो को लेकर किया खुलासा

एनआईए की तरफ से जारी बयान में कहा कि पन्नू ने चार नवंबर को एक वीडियो जारी किया था। इसमें वो सिखों से कह रहा है कि वो एअर इंडिया की 19 नवंबर और इसके बाद की फ्लाइट से यात्रा नहीं करें क्योंकि उनकी जान को खतरा होगा। एनआईए ने आगे कहा कि पन्नू भारत में आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने के लिए गलत नैरेटिव फैला रहा है। वो साथ ही सिखों और अन्य धार्मिक समूहों के बीच नफरत बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहा है।

सरकार ने कहा

भारत और अमेरिका की टू प्लस टू वार्ता के बाद विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, “हमारी मुख्य चिंता सुरक्षा है। आपने हाल ही में गुरपतवंत सिंह पन्नू का वीडियो देखा होगा। इससे गंभीर सुरक्षा चितांए उभरती है। हमनेअपनी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट कर दी है। हमें लगता है कि वे इसे समझते हैं।”

आपको बता दें कि भारत आये दिन कनाडा सरकार से पन्नू समेत अन्य खालिस्तानियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *