कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी पर मंगलवार 21 नवंबर को एफआईआर की मांग उठी है। राहुल गाँधी के खिलाफ एफआईआर की मांग दिल्ली पुलिस से वकील विनीत जिंदल ने की है। उन्होंने फ़िलहाल राहुल गाँधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। इस शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने का फैसला दिल्ली पुलिस को लेना होगा। दरअसल राहुल गाँधी ने मंगलवार 21 नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जालौन में एक रैली की। इस रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पनौती कहा था।
राहुल गाँधी ने रैली में कहा
राजस्थान के जालौन में रैली को सम्बोधित करते हुए राहुल गाँधी ने कहा, “पीएम मोदी क्रिकेट मैच में चले जाएंगे, वह अलग बात ही की मैच हरवा दें, पनौती! पीएम मतलब पनौती मोदी।” राहुल गाँधी ने आगे कहा कि हमारे लडके वर्ल्ड कप जीत जाते। मगर पनौती ने उन्हें मैच हरवा दिया।
बीजेपी ने राहुल गाँधी के बयान पर जताई आपत्ति
राहुल गाँधी के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई और राहुल गाँधी को पीएम मोदी से मांफी मांगने को कहा। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पीएम पर की गयी राहुल गाँधी की टिप्पड़ी को अशोभनीय बताया और कहा कांग्रेस नेता को इस बयान पर पीएम मोदी से मांफी मांगनी होगी।
क्या है पूरा मामला
दरअसल प्रधानमंत्री मोदी 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को देखने अहमदाबाद पहुंचे थे। पूरे वर्ल्ड कप में अजेय रही भारतीय टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गयी। जहाँ एक ओर भारतीय टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में विफल रहे। वहीं दूसरी और भारतीय टीम के गेंदबाज भी कोई कमाल नहीं दिखा सके। इसी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने पीएम मोदी की तुलना पनौती से कर डाली।
