सीएसके और आरआर के बीच हुए कल के आईपीएल मैच में आरआर ने सीएसके को 3 रन से हराया
कल हुए आईपीएल मैच में राजस्थान ने चेन्नई को तीन रन से हरा दिया धोनी और जडेजा की जोड़ी मैच के आखिरी ओवर की तीन गेंदों पर सात रन नहीं बना पाए और इस तरह चेन्नई इस मैच को तीन रन से हार गया |
मैच का सार
टॉस जीत कर चेन्नई ने राजस्थान को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया | राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 175 रन बनाये | जिसके जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स 6 विकेट खो कर 172 रन ही बना पाई | इस मैच को 3 रन से हार गयी |
राजस्थान की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही , यशस्वी जायसवाल 10 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए | जायसवाल के आउट होने के बाद देवदत्त पडीक्कल ने पारी को संभालते हुए अपने हाथ दिखाए और पावर प्ले में राजस्थान को 50 के स्कोर के पार पहुंचाया | पडीक्कल को मोईन अली के द्वारा स्लिप पर कैच छोड़े जाने से जीवनदान भी मिला | राजस्थान ने पावर प्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाये , जिसमे जोस बटलर ने 17 रन का योगदान दिया |
पावर प्ले ख़त्म होने के बाद बटलर ने अपने हाथ दिखाना शुरू किया , उन्होंने मोईन अली के ओवर में लगातार दो छक्के लगा कर इस ओवर में 18 रन लिए | परन्तु जडेजा ने अपने अगले ही ओवर में देवदत्त को 38 रन के निजी स्कोर पर आउट किया | बटलर और देवदत्त के बीच दूसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी हुयी | इसी ओवर में जडेजा ने कप्तान संजू सैमसन को आउट किया |
जडेजा ने अपने पहले ओवर में 11 रन दिए और फिर तीन ओवर में मात्र 10 रन दिए और दो विकेट भी लिए |
मोईन अली ने छोड़ा कैच
राजस्थान की हालत ख़राब हो सकती थी यदि मोईन अली कैच न छोड़ते , उन्होंने स्लिप में अश्विन का कैच छोड़ा | अश्विन का कैच छूटने का खामियाजा राजस्थान को उठाना पड़ा अश्विन ने अपना पहला मैच खेल रहे आकाश सिंह के ओवर में लगातार 2 छक्के लगाए | अश्विन को आकाश ने 30 रन के निजी स्कोर पर मगाला के हाथों कैच कराया |
अंतिम पांच ओवर में बने 40 रन
लगातार विकेट गिरने से बटलर अपना स्वभाविक खेल नहीं खेल पा रहे थे , उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। और 36 गेंदों में 52 रन बना कर आउट हो गए | हहेटमायर ने अंतिम ओवर में दो छक्के लगाए। चेन्नई ने अंतिम पांच ओवरों में खेल में वापिसी की चेन्नई ने अंतिम पांच ओवरों में 40 रन दिए और 4 विकेट आउट किये।
चेन्नई की ख़राब शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत ख़राब रही। ऋतुराज गायकवाड़ 8 रन के निजी स्कोर पर जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद रहाणे और कान्वे ने पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी की , परन्तु रहाणे 31 के निजी स्कोर पर अश्विन का शिकार हुए। उस समय टीम 78 रन था। इसके बाद अश्विन ने शिवम् दुबे को 8 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। मोईन अली भी 7 रन बना कर आउट हो गए , और अंबाती रायडू भी 1 रन बना कर आउट हो गए। राजस्थान की स्पिन के सामने चेन्नई की टीम संघर्ष कर रही थी। कान्वे भी 38 गेंदों में 50 रन बनाकर चहल का शिकार हुए। 15 ओवर में चेन्नई की टीम 113 रन ही बना पायी। इसके बाद धोनी और जडेजा ने चेन्नई की पारी को संभाला और 30 गेंदों में 59 रन जोड़े। अश्विन के 16 वें ओवर में मात्र चार रन बने , 17 वें ओवर में मात्र 5 रन आये , 18 वें ओवर में धोनी ने एक छक्का और एक चौका लगाकर 14 रन लिए , 19 वें ओवर में जडेजा ने दो छक्के और एक चौका लगा कर 19 रन लिए। अंतिम ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे संदीप शर्मा ने दो वाइड गेंदे डाली उसके बाद अगली तीन गेंदों पर धोनी ने दो छक्के लगाए। अंतिम तीन गेंदों पर 7 रन चाहिए थे। धोनी और जडेजा यह रन नहीं बना पाए। चेन्नई इस मैच को 3 रन से हार गया।
