आज पीएम नरेंद्र मोदी अजमेर – दिल्ली कैंट वन्दे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे | इस दौरान रेल संचार , इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी जयपुर में उपस्थित रहेंगे | इस ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल 2023 से शुरू होगी | यह ट्रेन जयपुर , अलवर , गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच दौड़ेगी |
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार जयपुर – दिल्ली कैंट वन्दे भारत उद्धघाटन रेल सेवा आज 11 बजे जयपुर से रवाना होकर शाम 4 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी | यह उद्धघाटन स्पेशल रेलसेवा गांधीनगर जयपुर,बस्सी,दौसा,बांदीकुई,राजगढ़,अलवर,खैरथल, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गढ़ी हरसरू और गुरुग्राम स्टेशनों पर रुकेगी |
13 अप्रैल से नियमित तौर पर ट्रैन अजमेर से दिल्ली कैंट चलेगी
कल यानि 13 अप्रैल से अजमेर – दिल्ली कैंट वन्दे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस का नियमित तौर पर संचालन होगा | यह ट्रैन अजमेर से सुबह 6;20 पर रवाना होकर 7:50 को जयपुर पहुंचेगी फिर 7:55 को जयपुर से रवाना होकर 9:35 को अलवर पहुंचेगी और अलवर से 9:37 को रवाना होकर 11:15 को गुरुग्राम पहुंचेगी और गुरुग्राम से 11:17 को रवाना होकर 11:35 पर दिल्ली कैंट पहुंचेगी |
इसी प्रकार दिल्ली कैंट – अजमेर वन्दे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम को दिल्ली कैंट से 6:40 को प्रस्थान करेगी और 6:51 पर गुरुग्राम पहुंचेगी और 6:53 पर प्रस्थान करेगी | फिर 8:17 पर अलवर पहुंचेगी और 8:19 पर प्रस्थान करेगी | इसके बाद 10:05 पर जयपुर पहुंचेगी और जयपुर से 10:10 पर प्रस्थान कर रात 11:55 पर अजमेर पहुंचेगी | यह ट्रैन सप्ताह में 6 दिन ( बुधवार छोड़कर ) चलेगी |
