मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि शंकराचार्य की 108 फ़ीट ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ़ वननेस का किया उद्द्घाटन, कहा विश्व को शांति का सन्देश देगा

आज गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ ओंकारेश्वर में हवन किया। इसके बाद उन्होंने आदि शंकराचार्य की 108 फ़ीट ऊँची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ़ वननेस का उद्द्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टैच्यू ऑफ़ वननेस विश्व को शांति और एकता का सन्देश देगा।

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के उद्द्घाटन से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांधाता पर्वत पर एकात्मता की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम से पहले प्रमुख संतों के साथ चतुर्वेद पारायण यज्ञ में आहुतियां दी और जगत के मंगल और कल्याण की कामना की।

स्टैच्यू ऑफ़ वननेस की खासियत

स्टैच्यू ऑफ वननेस ओंकारेश्वर में स्थित है। इसकी ऊंचाई 108 फीट है। कई धातुओं से निर्मित है। यह प्रतिमा आदि शंकराचार्य के कालातीत ज्ञान और उनके अद्वैत वेदांत दर्शन को श्रद्धांजलि देती है। यह 54 फुट ऊंचे आसन के ऊपर स्थित है, जो 27 फुट ऊंचे कमल की पंखुड़ी के आधार पर टिका हुआ है। इसका निर्माण कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था। वासुदेव कामथ ने प्रतिमा का स्केच तैयार किया है। भगवान रामपुरे मूर्तिकार हैं। इसमें – स्टैच्यू ऑफ वननेस, अद्वैत लोक संग्रहालय और आचार्य शंकर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अद्वैत वेदांत हैं। इस प्रतिमा को 2,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *