कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर जी का एलान श्री कृष्ण मंदिर के लिए करेंगे आंदोलन
कहा – देश को हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे और राम की तरह कृष्ण को भी आज़ाद कराएँगे
देवकीनंदन ठाकुर जी की कथा भोपाल के टी टी नगर में चल रही थी जिसका शनिवार को समापन हुआ | कथा का प्रारम्भ 2 अप्रैल को हुआ था , जिसका आयोजन विश्व शांति सेवा समिति ने कराया था | शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहाँ पहुंचे और देवकीनंदन ठाकुर जी का स्वागत किया | बागेश्वर धाम के पीठीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री भी देवकीनंदन ठाकुर जी से मिलने को पहुंचे | मंच पर ही दोनों संत एक दूसरे से गले लगे | इससे पहले देवकीनंदन ठाकुर जी ने श्रद्धालुओं को कथा का रस पान कराया | इसी मंच से देवकीनंदन ठाकुर जी ने एलान किया कि वह जल्द ही मथुरा में श्री कृष्ण जन्म भूमि के लिए आंदोलन शुरू करेंगे | उन्होंने कहा कि जैसे अयोध्या में श्री राम आज़ाद हुए उसी तरह मथुरा में श्री कृष्ण को भी आज़ाद करा कर रहेंगे | उन्होंने हिन्दू राष्ट्र बनाने का भी आवाह्न किया |
दर्द होता है जब भी मथुरा में माथा टेकता हूँ
देवकीनंदन ठाकुर जी ने कहा कि जब भी मैं मथुरा में माथा टेकता हूँ तो मेरी नजर कहीं और ही होती है | उन्होंने कहा कि जल्द ही मथुरा में आंदोलन शुरू करेंगे जिससे अयोध्या और काशी की तरह ही मथुरा में भव्य मंदिर बने | श्री कृष्ण की भव्य छवि बने | इसके लिए वह अकेले ही आंदोलन शुरू करेंगे चाहे कोई साथ दे या ना दे | उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह मथुरा भी आज़ाद होगा श्री राम की तरह श्री कृष्ण भी आज़ाद होंगे | इस के लिए चाहे कोई भी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े |
कहा सभी एक हो जाओ
देवकीनंदन ठाकुर जी ने कहा कि सभी एक हो जाओ टुकड़ो में बटे रहने से कुछ भी नहीं होगा | कब तक कुर्सी के लिए लड़ते रहोगे , कब तक अपने लिए जीते रहोगे | टुकड़ो में रहकर जीने से कुछ नहीं होगा | जिस दिन सब एक हो गए उस दिन काशी भी बनेगा और मथुरा भी |
25 साल बाद की क्या गारंटी
देवकीनंदन ठाकुर जी ने कहा कि आज चारो तरफ सेकुलरिज्म की बीन बज रही है | 25 साल बाद सेकुलरिज्म , बहन – बेटियों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं | यह दुर्भाग्य की बात है कि हमें रामनवमी पर जुलुस निकलने के लिए परमिशन की जरूरत पड़ती है | जिनकी वजह से उन इलाकों को संवेदनशील बनाते हैं | उन्हें पकड़ कर जेल में डालो | देवकीनंदन ठाकुर जी ने यह भी कहा कि जिस दिन हमारी संख्या कम रह जाएगी उस दिन मुसीबत हो जाएगी | जाकर देखो पाकिस्तान और अफगानिस्तान में क्या हालत है | ये हमारी चिंता है | उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ना तो किसी पद की अभिलाषा है और ना ही प्रतिष्ठा की | वह तो बस एक सुरक्षित हिन्दुस्तान चाहते हैं |
