लापरवाही से बढ़ेंगी बीमारियां

खाद्य तेल को बार बार गर्म करना हमारे स्वस्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है खाद्य तेल को बार बार गर्म कर के प्रयोग में लाने से हार्ट अटैक का खतरा 70% तक बढ़ सकता है |

क्या आप जानते हैं कि खाना पकाने में प्रयोग होने वाले तेल को कितनी बार गर्म करना चाहिए हम लोग घरों में तेल को एक बार प्रयोग में लाने के बाद उसे दोबारा गर्म करके प्रयोग में ले लेते हैं , जो कि एक सामान्य प्रक्रिया है | लेकिन ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होता है | हम लोग बाजार में बैठे हलवाईयों को भी देखते हैं कि उनकी कड़ाई में जो तेल प्रयोग होता है वह उसे कभी भी फैंकते नहीं हैं , कम होने पर उसी तेल में और तेल मिला कर प्रयोग में लेते रहते हैं | आप सभी ने देखा भी होगा कि उनकी कड़ाई का तेल काला पड़ा रहता है और उस तेल में तले समोसे , कचौरी आदि को हम सभी बड़े टेस्ट के साथ खाते हैं | एक्सपर्ट बताते हैं कि तेल को दोबारा गर्म करने पर इसके साइड इफेक्ट्स होते हैं |

इससे बढ़ता है बेड कोलेस्ट्रॉल

इस तरह के तेल में बने खाने को नियमित तौर पर खाने से 70% तक हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के चांस बढ़ जाते हैं | एक्सपर्ट्स बताते हैं कि तेल को दोबारा गर्म करने पर उसमे ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ जाती है | और जब हम इसी तेल को बार बार प्रयोग में लाते हैं तो ट्रांस फैट के कारण हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है जिससे हमारी धमनियों में ब्लॉकेज होने लगता है | जो कि हमारे शरीर में हार्ट अटैक , ब्रेन स्ट्रोक ,डाइबिटीज़ और ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा देता है |

एक बार गर्म तेल को 10 घंटे तक कर सकते हैं उपयोग

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि एक बार गर्म तेल को 8 से 10 घंटे में दोबारा उपयोग कर सकते हैं , क्योकि इसके बाद तेल जितनी देर हवा के संपर्क में रहेगा उसमे उतनी ही ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ेगी | आप ने देखा होगा की तेल को जितनी बार गर्म किया जाता है वह उतना ही काला पढ़ता जाता है क्योकि उसमे उतनी ही ज्यादा मात्रा में ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ती जाती है | जो की हमारे लिए खतरनाक है |

हेल्थी डाइट को फॉलो करना चाहिए

लोगों को सुबह का नाश्ता , दोपहर का खाना और रात के खाने में हैल्थी डाइट का उपयोग करना चाहिए | लोगों को जंक फ़ूड , समोसे , कचौरी और ज्यादा तले भुने खाने को खाने से बचाना चाहिए | तला हुआ खाना खाने से पेट तो जल्दी भर जाता है पर हमारे शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *