एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवेसी ने की तीसरे मोर्चे की वकालत, इंडिया गठबंधन को बताया बड़े बड़े चौधरियों का एलीट क्लब

एआईएमआईएम के चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवेसी ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा है कि इंडिया गठबंधन तो बड़े बड़े चौधरियों का एलीट क्लब है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन के तौर पर नए गठबंधन का एलान किया है। एनडीए गठबंधन पहले से ही मौजूद है। अब में तीसरा गठबंधन बनते हुए देख रहा हूँ। इस तरह ओवेसी ने तीसरे गठबंधन की वकालत भी कर दी। ओवेसी ने जवानों की शहादत के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने पर सवाल उठाये।

ओवेसी ने इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंडिया गठबंधब में जितने भी दल हैं उनमे से ज्यादातर दल पहले बीजेपी में रह चुके हैं। ओवेसी ने आगे कहा कि बीएसपी और बीआरएस जैसे बड़े दल अभी तक न तो एनडीए में और न ही इंडिया गठबंधन में शामिल हुए हैं। यही कारण है कि मैंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से तीसरे मोर्चे की पहल करने को कहा है।

कांग्रेस का ओवेसी पर हमला

ओवेसी ने हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को लेकर कहा कि चुनाव से पहले सभी पार्टियां रैलियां करती हैं। लेकिन तेलंगाना में केसीआर के सामने कोई चुनौती नहीं है। वही कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हैदराबाद में रैली की घोषणा के बाद गृहमंत्री अमित शाह हैदराबाद आ गए। इसके साथ ही बीआरएस और एआईएमआईएम भी हैदराबाद में रैली कर रही हैं। ये तीनो मिले हुए हैं।

सनातन धर्म विवाद पर दी राय

सनातन धर्म विवाद पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि संविधान हमें बोलने की आजादी देता है। साथ ही सभी धर्मों की इज्जत करने को भी कहता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में बोलने की आजादी, अभिव्यवक्ति की आाजादी दी गई है। हमें संवैधानिक अधिकार भी मिले हुए हैं। इसलिए हम चाहते हैं कि देश की धर्मनिरपेक्षता या विविधता को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *