नितीश कुमार को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने के लिए जेडीयू के नेताओं की बयानवाजी, पहले ललन सिंह तो अब अशोक चौधरी का बयान
जेडीयू के राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह मुख्यमंत्री नितीश कुमार को पीएम मटेरियल मानते हैं। हाल ही में उन्होंने इस मुद्दे पर बयान भी दिया था और नितीश कुमार की साफ सुथरी छवि का जिक्र भी किया था। इसके बाद अब जेडीयू के एक और नेता अशोक चौधरी ने ललन सिंह से एक कदम आगे बढ़कर बयान दिया है। उन्होंने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कौन पार्टी का वर्कर अपने नेता को शीर्ष पद पर देखना नहीं चाहता है। ऐसी एक पार्टी का नाम बता दीजिये। हम भी अपने नेता को शीर्ष पद पर देखना चाहते हैं। लेकिन जो भी राजनितिक परिस्थितियां बनेंगी उस तरह से इंडिया गठबंधन एक्ट करेगा इसमें कहाँ दो मत हैं।
नितीश कुमार के पीएम बनाने में क्या प्रश्नचिन्ह है
अशोक चौधरी ने कहा कि आप देश में सर्वे कराइये बहुत से लोग नितीश कुमार को पीएम बनना देखना चाहते हैं। बिहार में ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी लोग पीएम के रूप में देखना कहते हैं। नितीश कुमार ने भारत सरकार और राज्य सरकार में सेवा की है। 17 साल मुख्यमंत्री रहे और भारत सरकार में भी मंत्री रहे हैं। आज तक उन पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगा है। कभी पारदर्शिता पर और ईमानदारी पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगा है। बिहार जैसे राज्य में शांति बहाल कर उसे आहे ले जाने का काम किया है। पहले बिहार का बजट 28 हजार करोड़ था उसे 2 लाख 68 हजार करोड़ करने का काम किया है। ऐसे व्यक्ति को पीएम बनने में क्या प्रश्नचिन्ह हो सकता है।
बता दें कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। वह बस सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर लाना चाहते थे। अब एक बार फिर पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बयानबाजी से जेडीयू के नेताओं की चाहत झलकने लगी है।
