एमपी में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले खेला नया दांव अब 5 गारंटी नहीं जनता को दिए 11 वचन

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे राजनितिक दल जनता को लुभाने के लिए नए नए वायदे कर रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी पांच गारंटी को 11 वचनों की सौगात में बदल दिया है। इसी के साथ कांग्रेस ने नया नारा भी दिया है ” कमलनाथ के साथ 11 वचनों की सौगात। “कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बाजी मारने के लिए ओबीसी मतदाताओं को 27 फीसदी आरक्षण के साथ जाति जनगणना कराने का भी वादा किया है।

आप को बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उलटी गिनती शुरू हो गयी है। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं। निर्वाचन आयोग 10 अक्टूबर के आसपास चुनाव की घोषणा कर सकता है। मध्यप्रदेश के दो मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल बीजेपी और कांग्रेस चुनावी समर की अंतिम लड़ाई के लिए कमर कस चुके हैं।

आइये सबसे पहले जानते है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने वो कौन सी ग्यारह गारंटी दी है.इसके साथ यह नारा भी दिया गया है-“सबका रखेंगे ख़्याल, पूरा घर रहेगा ख़ुशहाल”

ये है कांग्रेस की गारंटी

1 – महिलाओं को 1500 रूपये महीने

2 – 500 रुपए में गैस सिलेंडर

3 – 100 यूनिट बिजली का बिल माफ, 200 यूनिट का बिल हाफ

4 – किसानों का कर्ज होगा माफ

5 – पुरानी पेंशन योजना लागू होगी

6 – 5 हॉर्स पावर सिंचाई की बिजली फ़्री

7 – किसानों के बिजली बिल माफ

8 – ओबीसी को 27% आरक्षण

9 – 12 घंटे सिंचाई के लिये बिजली

10 – जातिगत जनगणना करायेंगे

11 – किसानों के मुकदमे वापस होंगे

दरअसल कांग्रेस ने जब अपना चुनावी अभियान शुरू किया था उस समय पांच गारंटी दी थी। जबलपुर की एक पब्लिक मीटिंग में प्रियंका गाँधी वाड्रा ने पांच गारंटी की घोषणा की थी। इसमें महिलाओं के लिए 1500 रुपये की नारी सम्मान योजना के साथ 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की गारंटी थी। इसी तरह किसानों की कर्जमाफी, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली और 100 यूनिट तक के बिजली के बिल माफ एवं 200 यूनिट के बिल हाफ करने की गारंटी भी कांग्रेस ने दी थी। इसी के साथ 22 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सागर जिले में एलान किया था कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जाति जनगणना कराई जाएगी। इसके बाद ही कांग्रेस ने जाति जनगणना के साथ अपने 11 वचनों का एलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *