पुणे में एक पुस्तक के विमोचन समारोह में नितिन गडकरी ने कोंग्रस नेता दिग्विजय सिंह के साथ मंच साझा किया और उनकी तारीफ भी की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में एक पुस्तक विमोचन समारोह में कोंग्रस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ मंच साझा किया। केंद्रीय मंत्री ने मंदिरों के शहर पंढरपुर की वार्षिक तीर्थयात्रा करने के लिए दिग्विजय सिंह की तारीफ भी की। दिग्विजय सिंह हर साल आषाढ़ एकादशी पर भगवान् विठ्ठल और देवी रुक्मणि की पूजा करने के लिए पंढरपुर जाते हैं। पंढरपुर महाराष्ट्र का एक सुविख्यात तीर्थस्थल है जो कि भीमा नदी के तट पर बसा है। यह तीर्थस्थल सोलापुर जिले में स्थित है।

नितिन गडकरी ने की तारीफ

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और दिग्विजय सिंह पुणे के पास पिंपरी चिंचवाड में गुरुवार को कांग्रेस के दिवंगत नेता रामकृष्ण मोरे पर एक पुस्तक का विमोचन करने के लिए एक मंच पर आये। अपने भाषण के दौरान नितिन गडकरी ने दिग्विजय सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि मै आपसे बहुत छोटा हूँ मुझमे उस तरह चलने का साहस नहीं है। लेकिन आप तीर्थयात्रा के लिए इतना पैदल चलते हैं। इसके लिए मैं आपको बधाई देता हूँ और धन्यबाद देता हूँ। दिग्विजय सिंह ने इसका जवाव देते हुए कहा कि गडकरी को भी इसे आजमाना चाहिए जिससे वह भी इसमें नियमित रूप से भाग ले सकें।

समारोह में महाराष्ट्र की राजनीती की तारीफ की

नितिन गडकरी ने समारोह में अपने भाषण के दौरान महाराष्ट्र की राजनीती की तारीफ करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में अलग अलग राजनैतिक पार्टियां है लेकिन उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टिओं में मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभिन्नता नहीं होनी चाहिए। महाराष्ट्र इसका एक अच्छा उदाहरण है। नितिन गडकरी ने आगे कहा कि सरकार 12000 करोड़ की लागत से पालखी मार्ग विकसित कर रही है। उन्होंने इंजिनियरों से मार्ग पर घांस बिछाने को भी कहा है जिससे पैदल यात्री गर्म सड़क पर नंगे पैर चलने के वजाय उस पर चलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *