एलन मस्क ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात और कहा जल्द होगी टेस्ला की भारत में एंट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा को भारत में निवेश आकर्षित करने के लिहाज से काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।
पिछले कुछ सालों में भारत वैश्विक विनिर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। अमेरिका की कई दिग्गज कंपनियां अब भारत को अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। अब इस कड़ी में एप्पल और गूगल के बाद दुनिया के सबसे आमिर आदमी एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का नाम भी जुड़ने वाला है।
प्रधानमंत्री मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। उनकी इस यात्रा को दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों खासकर निवेश को लेकर अहम माना जा रहा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी सरकारी अधिकारीयों के अलावा कई अमेरिकी कारोबारियों और सीईओ से मुलाकात करने वाले हैं। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी से दुनियां के सबसे आमिर आदमी एलन मस्क की भी मुलाकात हुयी।
मस्क के द्वारा जल्द होगा भारत में निवेश का एलान
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला जल्द ही भारत में निवेश के मौके तलाश रही है। मस्क ने कहा है कि मानवीय तौर पर जितनी जल्दी संभव होगा, उसी हिसाब से निवेश किया जायेगा। एलन मस्क ने यह जानकारी फ़िलहाल अमेरिका यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी को ही दी है।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक करने बाद एलन मस्क ने भारत में टेस्ला के निवेश की योजनाओं पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा मुझे भरोसा है कि टेस्ला भारत पहुंचेगी। यह मानवीय तौर पर जल्द ही संभव होगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अगले साल भारत की यात्रा पर जा सकते हैं।
