राजस्थान में विधान सभा चुनाव सर्वे – लोगों की बदल रही है राय

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा सर्वे हुआ। इस सर्वे में लोगों की सोच पिछले चुनाव के मुकाबले बदली हुयी है। इस सर्वे में 53 फीसदी लोगो का कहना है कि इस बार वह अपना वोट पार्टी देखकर नहीं प्रत्याशी देखकर देंगे। पिछले चुनावों में 48 फीसदी लोगो ने पार्टी को देख कर वोट दिया था।

इस सर्वे में लोगों से पूछा कि पिछली वार के चुनाव में वोट कैसे दिया था। इस पर सर्वे में शामिल 41 फीसदी लोगो ने कहा की उन्होंने अपना वोट प्रत्याशी को देख कर दिया था। जबकि 48 फीसदी लोगों ने अपना वोट पार्टी को देख कर दिया। दो फीसदी लोगों ने अपना वोट जाति आधार पर दिया, एक फीसदी ने धर्म के आधार पर और आठ फीसदी लोगो ने अन्य आधारों पर अपना वोट दिया।

जब लोगो से इस बार के चुनाव के बारे में पूछा गया कि इस बार की पार्टी को वोट देंगे। तब 56 फीसदी ने कहा की वह उसी पार्टी को वोट देंगे जिसको उन्होंने पहले वोट दिया था। वहीँ 28 फीसदी लोगों ने कहा की उन्होंने अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं किया है। 14 फीसदी लोगों ने कहा कि इस बार वह अपना वोट किसी दूसरी पार्टी को देंगे और दो फीसदी लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशियों पर अपना विश्वास दिखाया।

सर्वे के दौरान जब लोगों से प्रत्याशी को लेकर सवाल किया गया कि उन्हें किस तरह का प्रत्याशी चाहिए। इसके जवाब में 46 फीसदी लोगों ने युवा प्रत्याशी को प्राथमिकता दी। वहीँ 45 फीसदी लोगों ने कहा कि प्रत्याशी 55 साल से अधिक उम्र का होना चाहिए। इसके अलावा 9 फीसदी लोगों ने अन्य में अपनी रूचि दिखाई।

जब लोगों से पूछा गया कि यदि प्रत्याशी आपकी पसंद का ना हुआ तो क्या करेंगे। इसके जवाब में 55 फीसदी लोगों ने कहा कि वह अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट करेंगे। वहीं 24 फीसदी ने नोटा को वोट देने की बात कही और 21 फीसदी ने कहा कि वह अपना वोट किसी दूसरी पार्टी को देदेंगे।

जब लोगों से पूछा गया कि आपकी पसंदीदा पार्टी किसी अपराधी या दागी प्रत्याशी को चुनाव में उतारती है तो वे क्या करेंगे। इस सवाल के जवाब में 32 फीसदी लोगों ने कहा कि वह अपना वोट किसी दूसरी पार्टी को देदेंगे , 26 फीसदी ने कहा वह साफ छवि वाले निर्दलीय प्रत्याशी को अपना वोट देंगे , 22 फीसदी ने कहा वह अपना वोट अपनी पसंदीदा पार्टी को देंगे और 20 फीसदी ने कहा वह नोटा का इस्तेमाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *