कुख्यात गैंगस्टर और मुख़्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा की बुधवार को कोर्ट परिसर में गोली मारकर कर हत्या कर दी, पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को हिरासत में लिया

बुधवार को यूपी के कुख्यात गैंगस्टर और मुख़्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा की लखनऊ के कैसरबाग़ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस सनसनी खेज वारदात से पूरा प्रदेश हिल गया है। आरोपी वकील की ड्रेस पहन कर आया था। उसने जीवा पर 5 से 6 गोलियां चलायी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव केराकत जिला जौनपुर के रूप में हुयी है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

बता दें कि कोर्ट परिसर में हुयी वारदात में एक बच्ची और एक सिपाही को भी गोली लगी है। जिस बच्ची के गोली लगी उसकी उम्र मात्र तीन चार साल की होगी। उस की पीठ में गोली लगी थी। बलरामपुर अस्पताल में उस बच्ची का और सिपाही का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में पहुंचे लखनऊ के पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर ने बताया कि लखनऊ जेल में बंद संजीव जीवा को एक मामले में सुनबायी के लिए कोर्ट परिसर में लाया गया था। जहाँ गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गयी।

संजीव जीवा की हत्या के चश्मदीदों ने बताया पूरा मामला

बुधवार को हुयी कोर्ट परिसर की वारदात को लेकर वकीलों में आक्रोश दिखाई दिया। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर ने संजीव जीवा पर 5 से 6 राउंड गोलियां चलायी। जिसमे से एक गोली एक बच्ची को लगी और एक गोली एक सिपाही को लगी। एससी एसटी कोर्ट के गेट पर गोली चली। हम लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचायी। उस समय काफी पुलिस कर्मी कोर्ट के अंदर मौजूद थे। जिन्होंने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की।

एक वकील ने कहा कोर्ट रूम के अंदर 8 से 10 पुलिस कर्मी मौजूद थे। हमलावर अकेला ही था। गोली लगने के बाद जीवा गेट पर ही गिर गया था। कोई एम्बुलेंस नहीं आ पायी। यदि किसी अधिवक्ता को कुछ हो जाये तो एम्बुलेंस आ नहीं सकती। एक बच्ची को गोली लगी। वह बच्ची जख्मी है , उसका इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा है। हम और हमारे भाई कोर्ट रूम में मौजूद थे।

कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर उठे सवाल

वकीलों ने कहा कि हम लोगो की भी जांच होती है। लेकिन पुलिस कैसे जांच करती है और कैसे इनके जांच सिस्टम काम कर रहे है। पुलिस को आकर इन्हे भी चेक कर लेना चाहिए। वकील ने बताया जब जीवा को गोली लगी तब वह कोर्ट रूम के बाहर था। जब उसको गोली लगी तो वह कोर्ट रूम में अंदर की तरफ भागा था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *