सोशल मीडिया पर फेमस ट्रेफिक दरोगापर लगाया महिला ने रेप का आरोप
सीधी के ट्रेफिक इंचार्ज और सोशल मीडिया स्टार भागवत प्रसाद पांडे इन दिनों मुश्किल में हैं। उन पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। भागवत प्रसाद पांडे कोरोना काल से सुर्ख़ियों में आये थे जब उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोंगो की मदद करना शुरू किया। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर हैं।
पीड़ित महिला का पिछले रिकॉर्ड संदिग्ध
जिस महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया है जब उस महिला के बारे में पता लगाया गया तो पाया गया कि उस महिला का पिछला रिकॉर्ड बहुत ही संदिग्ध है। वह पहले भी कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों पर इस तरह रेप के आरोप लगा चुकी है। बाद में केस वापिस भी ले चुकी है। यह वही महिला है जिसने पहले एक विधायक और उसके भतीजे पर गैंग रेप का केस दर्ज कराया था फिर बाद में केस वापिस ले लिया और कहा कि विपक्ष के कहने पर उसने आरोप लगाया था।
जब इस महिला की पिछली शिकायतों को खंगाला गया तब पता लगा की यह महिला कई बार किसी न किसी पर रेप का आरोप लगा चुकी है और हर बार अपनी जन्म तिथि और पता अलग अलग लिखाती है। यह महिला अपना पता कभी मुंबई तो कभी वाराणसी लिखाती है। कई लोंगो को रेप के केस में जेल भी करा चुकी है।
महिला की अलग अलग आईडी में अलग अलग पते और पति के नाम
भागवत प्रसाद पांडे पर रेप का केस दर्ज करने वाली महिला ने रीवा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी जहाँ उसका आधार कार्ड देखा गया तो उसमे महिल के पति का नाम और पता मुंबई का और जन्म तिथि 1995 लिखी हुयी थी। लेकिन झटका तो तब लगा जब महिला का एक और आईडी कार्ड मिला और उसमे महिला के पति का नाम पहले आईडी कार्ड से अलग था, उसमे महिला का पता वाराणसी का और जन्म तिथि 1981 लिखी थी।
2019 में पड़ोसियों पर लगया रेप की कोशिश का आरोप
2019 में अपने पति के साथ वाराणसी में रहने के दौरान महिला ने अपने पड़ोसियों और परिवार के लोगों पर मुक़दमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि रात में उसके साथ छेड़छाड़ की और साडी फाड़ी थी। महिला ने अपनी सास और ननद पर भी केस दर्ज कराया। और इस बार एफआईआर में अपनी जन्म तिथि 1997 लिखाई। घटना के 10 दिन बाद अपने वयान से मुकरगयी और केस वापिस ले लिया।
2020 में भदोई के विधायक और उसके भतीजे पर गैंग रेप का आरोप
इस महिला ने भदोई के पूर्व विधायक और उसके भतीजे समेत 6 और लोंगो पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले की रिपोर्ट कराने के लिए महिला सीधे एसपी से मिलने पहुंची थी। फिर बाद में महिला ने यह कह कर केस वापिस ले लिया कि उसने विपक्ष के नेता के कहने पर केस किया था।
अब सोशल मीडिया स्टार सूबेदार भागवत प्रसाद पर रेप का आरोप
अब इस महिला ने सोशल मीडिया स्टार सूबेदार भागवत प्रसाद पर रेप का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि भागवत प्रसाद से उसकी बातचीत कोरोना काल में हुयी थी जब वह मुंबई स्थित अपने फ्लैट में रहती थी। उसने कहा की भागवत प्रसाद ने उससे मिलने को कहा तब वह सीधी आ गयी। यहां उसने उसे एक होटल में रुकवाया। वह रात को उसे होटल से एक सुनसान जगह ले गया और वह उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये। महिला ने आगे कहा कि भागवत प्रसाद ने उसकी मांग भी भरी। उसने उसे एक किराये के कमरे में सीधी में ही रखा। महिला ने आगे बताया कि जब उसने उससे साथ रहने के लिए कहा तब भागवत प्रसाद ने उसे बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इस बार महिला ने एफआईआर में अपनी जन्म तिथि 1995 बतायी।
