दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के सीएम का बड़ा दावा, कहा दिल्ली में कमल की खेती होगी और कमल खिलेगा

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने वाली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता झूठे शासन को पहचान चुकी है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले 10 सालों से दिल्ली की जनता को झूठ बोलकर गुमराह किया है।

सीएम सैनी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के साथ समझौता चाहने वाले लोग दिल्ली की जनता के लिए सही नहीं हैं। उन्होंने दिल्ली के युवा को नशे में डालने का काम किया है। इसी के साथ सीएम सैनी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के लिए मकान बना रहे हैं और दिल्ली की आप सरकार केवल अपनी संपत्ति बढ़ाने में लगी हुयी है।

कमल की खेती होगी और कमल खिलेगा

हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी ने अपनी पार्टी के पक्ष की बात करते हुए कहा कि दिल्ली में कमल की खेती होगी और कमल खिलेगा। दिल्ली की जनता ने आप सरकार के झूठे वादों और काम करने के तरीकों को समझ लिया है। दिल्ली की सरकार ने आम आदमी का शोषण किया और अपने हितों के लिए काम किया है। सीएम सैनी ने शीशमहल को लेकर आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा इस चुनाव में जनता शीशमहल का हिसाब भी लेगी।

हरियाणा में बीजेपी की जीत का श्रेय दिल्ली की जनता को भी दिया

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने आगे कहा कि हरियाणा में बीजेपी की जीत का श्रेय हरियाणा की जनता के साथ साथ दिल्ली की जनता का भी है। क्योंकि हरियाणा में बीजेपी की जीत में दिल्ली की जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सीएम सैनी के इस बयान से साफ़ है कि बीजेपी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में पूरी तागत से अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को एक ही चरण में सभी सीटों के लिए मतदान होगा और 8 फ़रवरी को परिणाम घोषित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *