बिहार में नितीश की प्रगति यात्रा के बीच जेडीयू के एक्स पर पोस्ट के बाद सियासी हलचल तेज
बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए बिहार में राजनितिक पार्टियों ने सियासी कसरत शुरू कर दी है। एक तरफ जहाँ नितीश कुमार सत्ता में वापिसी के लिए जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन भी सत्ता में आने के लिए अपनी तैयारियों में लग गया है। बिहार में आज सोमवार से नितीश कुमार की प्रगति यात्रा की शुरुआत हुयी। तो वहीं जेडीयू ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर के बड़ा सन्देश दिया है। जेडीयू ने एक्स पर पोस्ट किया, “जब बात बिहार की हो, नाम सिर्फ नीतीश कुमार का हो।”
अब सवाल यह है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभी समय है तो पोस्टर जारी कर किसे इशारा दिया गया है ? एनडीए में जब 2025 के विधानसभा चुनाव के नेतृत्व को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म है इसी बीच पोस्टर पर लिखा गया संदेश कहीं न कहीं ये बता रहा है कि जो हैं नीतीश कुमार ही हैं। एक्स पर किये गए पोस्ट में नितीश कुमार के फोटो के साथ हैशटैग में लिखा गया है, “नीतीश_हैं_सबके_फेवरेट”। जबकि बिहार बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि चुनाव नितीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा।
यात्रा के जरिये जनता की सियासी नब्ज टटोलना चाहते हैं नितीश
माना जा रहा है कि नितीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के बहाने जनता की सियासी नब्ज को टटोलना चाहते हैं। साथ ही इस यात्रा के जरिये सन्देश देना चाहते हैं कि बिहार में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह नितीश कुमार की सरकार में ही हुए हैं। इन विकास कार्यों का श्रेय लेकर नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
पोस्टर के जरिये दिया बड़ा सन्देश
आज से नितीश कुमार की प्रगति यात्रा और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टर के जरिये बड़ा सन्देश दे दिया है कि उनकी पार्टी चुनावी मोड़ में है। इसी के साथ नितीश ने यह भी सन्देश दे दिया है कि बिहार में नितीश के बिना कुछ भी नहीं है। इसकी बड़ी वजह यह है कि बिहार में पिछले दो दशकों से नितीश कुमार के बिना न तो आरजेडी और न ही बीजेपी सरकार बनाने की स्थिति में रही हैं।
