संसद परिसर में धक्का-मुक्की को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष ने लगाया एक-दूसरे पर आरोप, किरेन रिजिजू ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना
डॉ भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गयी टिप्पणी को लेकर विपक्ष ने गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया, तो सत्तापक्ष के सांसदों ने मुख्य विपक्षी दल पर संविधान निर्माता के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की भी हुयी। इस बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने धक्का-मुक्की की। जिसमें उसके सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को चोट लगी।
किरेन रिजिजू ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना
इस सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “संसद कोई कुश्ती और स्मार्टनेस दिखाने की जगह नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जापान की मार्शल आर्ट अकीडो में ब्लैक बेल्ट हैं। इस पर तंज कसते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि क्या आपने (राहुल गांधी) दूसरे सांसदों को मारने के लिए कराटे-कुंग फू सीखा है। ये कोई ताकत दिखाने का आपका आखाड़ा है क्या ? राहुल गांधी को समझना पड़ेगा कि ये किसी राजा की निजी संपत्ति नहीं है। ये लोकतंत्र का मंदिर है।”
केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने आगे कहा, “वे संसद में बल का प्रयोग कैसे कर सकते हैं? किस कानून के तहत उन्हें अन्य सांसदों पर शारीरिक हमला करने का अधिकार है? हम लोगों ने संयम दिखाया है। बीजेपी-एनडीए को कोई सांसद धक्का-मुक्की नहीं करता हैं। वे अपनी बात रखते हैं। लोकतंत्र में सभी को बात रखने का हक है।”
मुझे धक्का दिया और धमकाया–राहुल गाँधी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने कहा, “मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बीजेपी के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे। इसी के साथ राहुल गाँधी ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के साथ भी धक्का-मुक्की हुयी। लेकिन विपक्ष को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
