अतीक के कारोबार पर ईडी ने कसा सिकंजा सनसनीखेज खुलासा कैसे की जा रही थी काली कमाई सफ़ेद
माफिया अतीक अशरफ के कारोबार पर ईडी ने जांच करना शुरू किया। अतीक की कंपनियों की जांच में खुलासा हो रहा है कि कैसे शेल कंपनियों के जरिये करोड़ो का लेन देन हुआ। कई कंपनियों के जरिये काली कमाई को सफ़ेद करने की कोशिश की गयी।
अतीक की कंपनियों पर ईडी का छापा
माफिया अतीक अशरफ की कंपनियों पर ईडी ने जब छापा मारा तो छापों में जमीनों के कारोबार और वसूली से कमाई गयी काली कमाई को सफ़ेद करने के पुख्ता सबूत मिले। जांच में पता चला कि अतीक के करीबियों ने कई शेल कंपनियों को मुंबई और कोलकाता में पंजीकृत कराया था। इन कंपनियों के द्वारा अतीक की काली कमाई को सफ़ेद करने का काम किया जा रहा था। इन कंपनियों के द्वारा बहुत सी बेनामी सम्पतियों की खरीद फरोख्त का पता चला। इन सम्पतियों की कीमत 150 करोड़ रुपये के आस पास का अनुमान लगाया जा रहा है। इन सम्पतियों के पुख्ता प्रमाण के लिए जिलों के सम्बन्धित कार्यालयों से जमीनों की रजिस्ट्री की प्रमाणित प्रति मांगी गयी है।
जांच में यह भी पता चला कि अतीक के दोनों सीए इन लेन देन को सही ठहराने के लिए दस्तावेजों में बड़े पैमाने पर हेर फेर कर रहे थे। ईडी ने दोनों सीए को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी के अधिकारी जल्द ही पुलिस से अतीक गैंग के खिलाप की गयी कार्यवाही का व्यौरा मांगेगी। पुलिस ने अतीक और उसकी गैंग की 1169 करोड़ की सम्पति को जब्त व ध्वस्त का दिया था, साथ ही अतीक द्वारा कब्ज़ा की गयी अरबों रुपये की जमीनों को भी मुक्त कराया था। ईडी इन सबका व्यौरा ले कर कार्यवाही करने की तैयारी में है।
अतीक ने खरीदी बेनामी सम्पति अपने बहनोई अख़लाक़ के नाम
अतीक ने मेरठ में अपने बहनोई डॉ. अख़लाक़ के नाम भी बहुत सी बेशकीमती बेनामी सम्पति खरीदी थी। अब ईडी अतीक के बहनोई मेरठ निवासी डॉ. अख़लाक़ की भी बेनामी सम्पतियों की जांच करने जा रही है। ईडी ने अतीक के वकील सौलत हनीफ के ठिकानों पर भी छापा मार कर सम्पतियों के तमाम दस्तावेज बरामद किये। ऐड़ी सौलत हनीफ से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।
